मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छात्र जीवन में अनुशासित रहकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्पित रहने की दी सीख

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 17 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अंबागढ़ चौकी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल का यहां पहुंचने पर स्कूली छात्र छात्राओं ने उत्साह मन से स्वागत किया।  मुख्यमंत्री का बच्चों ने विभिन्न प्रकार के परिधान और भेषभूषा में लबरेज होकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल में स्थापित संसाधन व सुविधाओं का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने कक्षा नवमी की 97 छात्राओं को मुख्यमंत्री सरस्वती साइकल योजना के तहत साईकल वितरित किया। मुख्यमंत्री के हाथों साईंकल पाकर छात्राएं काफी उत्साहित और खुश नजर आई ।मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं को अपना आशीर्वाद और संदेश देते हुए कहा कि लगन और मन से पढ़ाई करें। छात्र जीवन ही पूरे जीवन की आधारशिला होती है। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए संकल्पित रहें। जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए, तब तक पीछे मुड़कर ना देखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लें, अपने जीवन में उतारे और कामयाबी का मार्ग प्रशस्त करें। उल्लेखनीय है कि इस स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में इस साल 573 छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। इनमें 300 छात्राएं ने प्रवेश लिया है।

कक्षा 10 की छात्रा कुमारी आर्ची शर्मा ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार का बेहतर कदम बताया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर राज्य के बच्चों का भविष्य सवारने का सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा में सुधार के लिए काफी अच्छा प्रयास है । उन्होंने बताया कि इस विद्यालय  से आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है । स्कूल में  अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति की गई है । शिक्षकों के द्वारा उन्हें शिक्षा के साथ कई प्रकार से ज्ञान दे रहे, जो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के हाथियों ने ओडिशा में लिया महुआ का स्वाद, नशे में झूमते रहे, फिर जमकर सोए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायगढ़ 17 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में उत्पात मचाने वाले हाथियों को धान के बाद नया स्वाद लग गया है। प्रदेश के बॉर्डर से लगे ओडिशा के गांव में प्रवेश करते ही हाथियों ने जमकर महुए का मजा लिया। उसका गूदा खाने के बाद कई हाथी मदहोश […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक