खाली पेट खाने के लिए सबसे अच्छी हैं खाने की ये चीजें, सेहत रहती है दुरुस्त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 04 दिसंबर 2023। अपने दिन की शुरूआत सेहतमंद चीजों से करने के कई फायदे हैं. पेट अच्छा रहता है, पाचन से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, वजन कंट्रोल में रहता है और पेट में अच्छे गट बैक्टीरिया बढ़ते हैं सो अलग. यहां ऐसे ही कुछ मॉर्निंग फूड्स के बारे में बताया जा रहा है जिनका सेवन सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. इन चीजों को सुबह खाली पेट खाया जा सकता है और इन्हें खाने पर पेट के साथ ही पूरे शरीर की सेहत अच्छी रहती है. जानिए कौन-कौनसी हैं ये चीजें जिन्हें खाली पेट खाया जा सकता है।

पपीता 

खाली पेट पपीते का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. पपीता विटामिन सी से भरपूर होता है और पेट अच्छा रखने के साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत बनाता है. इसके अलावा, पपीते में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा होती है. पपीता खाने पर ब्लोटिंग भी कम होती है और पेट की कई दिक्कतों से छुटाकारा मिलता है।

भीगे सूखे मेवे और बीज 

सुबह उठकर सबसे पहले अगर भीगे हुए सूखे मेवे और बीज जैसे बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, या चिया सीड्स खाए जाएं तो सेहत अच्छी रखती है. इन मेवों से शरीर को अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं. 

केला 

खाली पेट खाने के लिए केला भी अच्छा ऑप्शन है. केले का सेवन एनर्जी बढ़ाता है और इसे खाने पर बल्ड शुगर लेवल्स भी रेग्यूलेट होते हैं. इसके अलावा, केला खाकर पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. 

सौंफ का पानी 

रोजाना सुबह खाली पेट हल्का गर्म सौंफ का पानी पिया जाए तो पाचन ही बेहतर नहीं होता बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलती है. इस पानी को पीने पर अपच और पेट की गैस भी दूर होती है और पेट को ताजगी मिलती है सो अलग. सौंफ का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच सौंफ के दाने डालकर पानी उबालें और हल्का ठंडा होने पर पी लें. 

Leave a Reply

Next Post

डॉक्टर 365 बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर के तीसरे सीज़न की घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 07 दिसंबर 2023। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार और क्रिएटिव आई लिमिटेड के निर्माता निर्देशक धीरज कुमार मुम्बई में फ़िल्म इंडस्ट्री और मीडिया के लिए 28 जनवरी 2024 को डॉक्टर 365 बॉलीवुड […]

You May Like

गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती