ईमानदारी की मिशाल: ऑटो चालक ने चांदी के गहनों से भरा थैला लौटाया, ऑटो संघ का महिला ने जताया आभार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 15 अप्रैल 2024। कोरबा में ऑटो संघ इन दिनों अपने द्वारा किए गए नेक कार्यों के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहा है। संघ के ऑटो चालक इन दिनों लगातार अपनी ईमानदारी के नमूने पेश कर रहे हैं जिससे संघ की चौतरफा प्रशंशा हो रही है। एक बार फिर से एक ऑटो चालक ने चांदी के जेवरातों से भर थैला उसकी वास्तविक हकदार को लौटा दिया। भैषमा से बुधवारी लौट रही महिला का थैला ऑटो में छूट गया था जिसे संघ के कार्यालय में महिला को बुलवाकर वापस किया गया। जिला ऑटो संघ ने चांदी के जेवरातों से भरा थैला उसके वास्तविक हकदार को वापस लौटा दिया। भैषमा से बुधवारी वापसी के दौरान महिला गायत्री बरेठ का थैला ऑटो में ही छूट गया था, जिसमें महिला ने अपनी पुत्री के विवाह के लिए गहने बनवाए थे। थैला गुमने के बाद महिला काफी परेशान हो गई थी। अपने स्तर पर काफी खोजबीन करने के बाद जब उसे सफलता नहीं मिली तब वह सीधे ऑटो संघ के कार्यालय पहुंची जहां संघ ने महिला को उसका गहनों से भरा थैला लौटा दिया।

जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष गिरजेश ठाकुर ने बताया कि श्याम दास कृष्णा नगर निवासी को ऑटो में सवारी ले जाते समय ऑटो में छूट गया था जब वह देर रात घर पहुंचा तो ऑटो का साफ सफाई कर रहे थे। इस दौरान उसे एक थैला मिला जिसमें चांदी भरा हुआ था उसे उसने तत्काल जिला ऑटो संघ के हवाले किया जहां काफी खोजबीन के बाद एक महिला ढूंढते हुए जिला ऑटो कार्यालय पहुंची उससे उसे सम्मान पूर्वक वापस लौटाया गया। 

महिला को जैसे ही चांदी से भरे थैला वापस लौटाया गया इस दौरान उसके चेहरे में मुस्कान आ गई और उसने बताया कि परिवार में एक शादी थी जिसके लिए वह चांदी की खरीदारी कर लेकर जा रही थी उसने ऑटो सैन को हृदय से धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Next Post

चिराग पासवान ने इंडी गठबंधन को बताया 'भ्रष्टाचारियों का गठबंधन', कहा- पहले भी जनता ने इन्हें नकारा है और आज भी...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 15 अप्रैल 2024। लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने इंडी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताते हुए कहा कि जितना प्रहार वह लोग प्रधानमंत्री जी के ऊपर करेंगे उतना ही फायदा […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत