चिराग पासवान ने इंडी गठबंधन को बताया ‘भ्रष्टाचारियों का गठबंधन’, कहा- पहले भी जनता ने इन्हें नकारा है और आज भी…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 15 अप्रैल 2024। लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने इंडी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताते हुए कहा कि जितना प्रहार वह लोग प्रधानमंत्री जी के ऊपर करेंगे उतना ही फायदा राजनीतिक तौर पर एनडीए गठबंधन को होता है। 

“देश की जनता भ्रष्टाचार को नहीं कर सकती बर्दाश्त”
चिराग पासवान ने कहा कि कितनी बार इंडी गठबंधन के लोगों ने अपमानित शब्दों का प्रयोग प्रधानमंत्री जी के लिए किया। इन लोगों ने जितना ही उनको गलत ठहरने का प्रयास, उतना ही देश की जनता ने उनका समर्थन किया। ‌क्योंकि हकीकत है देश की जनता भ्रष्टाचार को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में आज वही लोग हैं जिनके नाम की पर्ची लेकर अरविंद केजरीवाल कहा करते थे कि यह लोग भ्रष्ट हैं।‌ आज वही भ्रष्ट लोग इंडी गठबंधन का नाम देकर एकजुट हुए हैं। 

“पहले भी देश की जनता ने इन्हें नकारा है और आज भी नकार रही”
चिराग पासवान ने आगे कहा कि पहले भी देश की जनता ने इन्हें नकारा है और आज भी इन्हें नकार रहे हैं। वहीं रोहिणी आचार्य के इस जवाब पर कि पहले हमारे भाई बहन से निपट लें फिर हमारे पिता के पास आए उस पर चिराग पासवान ने कहा कि अरे अभी दिन ही कितने बच्चे हैं 4 जून को देख लेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

'10 साल में जो हुआ वह महज ट्रेलर, देश के लिए अभी बहुत कुछ करना है', केरल में बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आप सबका ये जनसमर्थन और प्रेम देख कर मैं विश्वास से कह सकता हूं केरल का ये नया वर्ष, एक नया आरंभ […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब