मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विकास की नीति पर कर रहे हैं काम : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

नई पर्यटन नीति से बेरोजगारों को हो रहा है लाभ, ट्राइबल टूरिज्म में बन रही है छत्तीसगढ़ की अलग पहचान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 30 अगस्त 2022 । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विकास की नीति अपनाकर राज्य की जनता के लिए काम कर रहे हैं और इस नीति से प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में सर्वाधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है और उनकी गिरफ्तारी की गई है। छत्तीसगढ़ में पहले नक्सलियों के उन्मूलन के लिए कैंप लगाए जाते थे और अब बस्तर के विकास के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं जिसकी वजह से ग्रामीण खुद कैंप लगाने के लिए सरकार से कहते हैं। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में कही हैं। स्वराज एक्सप्रेस के ‘बदल गे छत्तीसगढ़ संवर गे छत्तीसगढ़’ में सवालों के जवाब दे रहे थे।  

गृह,पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि ग्रामीणों का मुख्यमंत्री की योजनाओं पर पूरा विश्वास है। आज अबूझमाड़ जैसी जगहों पर भी खेती हो रही है और ग्रामीण 65 प्रकार के लघु वनोपज बेच रहे हैं। श्री साहू ने कहा है कि वर्तमान में अपराध का प्रकार बदल रहा है और उसी के अनुसार ही छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग भी बदल रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा साइबर अपराधों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है।

श्री साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ नई पर्यटन नीति लागू होने के बाद इस क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। ट्राइबल टूरिज्म में छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बन रही है और राम वन गमन पथ के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 75 स्थानों का चिन्हांकन किया है जिसमें से पहले चरण में 9 स्थानों को विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार हैं जिसमें सिरपुर जैसे स्थान शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

ईदगाह में गणेश पूजा विवाद: जस्टिस इंदिरा, ओक और सुंदरेश की बेंच आज करेगी सुनवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 30 अगस्त 2022। सुप्रीम कोर्ट में गणेश चतुर्थी 2022 उत्सव के लिए बेंगलुरु में ईदगाह मैदान के उपयोग की अनुमति देने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू हुई. जस्टिस हेमंत गुप्ता और सुधांशु धूलिया की बेंच […]

You May Like

डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट....|....नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री....|....जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास....|....कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी....|....भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे....|....दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव नहीं....|....बाल शोषण-दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर सरकार सख्त....|....कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने पर घमासान....|....जांजगीर में 32 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी....|....थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी