चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2021 से नाम लिया वापस

शेयर करे

चेन्नई का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली से

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन शुरू होने से नौ दिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है। गुरुवार को हेजलवुड ने लीग से अलग होने का फैसला किया।

हेजलवुड ने इस साल के आईपीएल से हटने के पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने खुद को एशेज और इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को तरोताजा रखने के मकसद से ऐसा किया है। ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह सख्त बायो-बबल नियमों से अलग अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं।

हेजलवुड ने क्रिकेट.कॉम.एयू को कहा, ‘इस मुश्किल वक्त में बबल और क्वॉरनटीन में 10 महीने हो गए हैं। तो अब मैं क्रिकेट से कुछ ब्रेक लेने का फैसला किया है और मैं ऑस्ट्रेलिया में अपने घर पर अगले दो महीने बिताऊंगा।’

हेजलवुड को चेन्नई की टीम ने पिछले साल चुना था और उन्होंने यूएई में तीन मैच खेले थे।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फुल स्क्वॉड – 

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबति रायडू, सी हरि निशांत, चेतेश्वर पुजारा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डू प्लेसिस, हरिशंकर रेड्डी, इमरान ताहिर, के भगत वर्मा, के गौतम, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, लुंगी नगदी , मिशेल सेंटनर, मोईन अली, नारायण जगदीशन, आर साई किशोर, रवींद्र जडेजा, रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना।

Leave a Reply

Next Post

ब्याज दर के मुद्दे पर राहुल और प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- गलती से कटौती का आदेश नहीं आया था, चुनावों का दबाव है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 01 अप्रैल 2021 । क्या छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती का फैसला पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही लागू हो जाएगा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब बुधवार के फैसले को आज सुबह-सुबह यह कहते हुए वापस ले लिया कि यह […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग