बरसाना की लड्डू होली: 20 क्विंटल लड्डुओं की होगी वर्षा, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु; जाम हुईं सड़कें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मथुरा 17 मार्च 2024। मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहता है। 17 मार्च यानी आज लड्डू होली का आयोजन होगा। इसके लिए प्रशासन ने कठोर कदम उठाए हैं। इस बार लड्डू होली पर बरसाना में तैयार लड्डू ही लुटाये जायेंगे। भक्तों को किसी प्रकार से फूड पॉइजनिंग आदि की समस्या का ध्यान में रखते हुए कदम उठाया है। इस बार लड्डू होली पर बाहर से लाये गए लड्डुओं को लाड़लीजी मंदिर में नहीं लुटाया जा सकेगा। विश्वविख्यात लठामार होली की पूर्व संध्या पर पांडे लीला के दौरान लड्डू होली लाड़लीजी मंदिर में मनाई जाती है। इस होली को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचते हैं। लड्डू होली को लड्डू प्रसाद के रूप में पांडे के द्वारा टनों लड्डू जमकर लुटाए जाते हैं। लड्डू प्रसाद को पाने के लिए श्रद्धालु जमकर लूटते हैं।

लड्डू प्रसाद को खाने से श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग के शिकार न हों इसके लिए एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवस्तव ने मंदिर समिति के सदस्य प्रवीण गोस्वामी से बाहरी लड्डू प्रसाद को रोकने की सहमति मांगी। जिस पर मंदिर रिसीवर ने भी ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसडीएम को अपनी सहमति दे दी। एसडीएम ने कस्बे की चुनिंदा दुकानों से ही लड्डू लाने की अपील श्रद्धालुओं से की है।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल लोकसभा चुनाव : पहले चरण में तीन सीट पर मतदान के लिए तैनात किए जाएंगे 25 हजार सुरक्षाकर्मी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 17 मार्च 2024। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को उत्तरी पश्चिम बंगाल के तीन सीट पर मतदान के लिए केंद्रीय बलों के लगभग 25 हजार कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पहले चरण में कूचबिहार, […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत