इंदौर में होगा भारत अफगानिस्तान टी 20 मैच, ग्वालियर के स्टेडियम में कमियों के बाद लिया निर्णय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 26 दिसंबर 2023। इंदौर को एक बार फिर टी 20 मैच की सौगात मिली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच ग्वालियर के शंकरपुर स्टेडियम में होने वाला T20 मैच अब इंदौर में खेला जाएगा। ग्वालियर के स्टेडियम में निरीक्षण करने के बाद बीसीसीआई की टीम ने स्टेडियम में कुछ कामों को अधूरा बताया। इसके साथ पिच में भी थोड़ी कमियां बताई हैं। इन वजहों से अब यह मैच ग्वालियर की जगह 14 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

स्टेडियम के काम पूरे नहीं हुए
मप्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ग्वालियर में 60 बीघा में अत्याधुनिक सुविधा युक्त शंकरपुर स्टेडियम तैयार हो रहा है। इसको लेकर यह बताया गया था कि 14 जनवरी को भारत और अफगानिस्तान के T20 का मैच इसी स्टेडियम में होने वाला है लेकिन मैच से पहले बीसीसीआई की टीम निरीक्षण करने के लिए स्टेडियम पहुंची तो उसमें अभी कुछ अधूरा कार्य बताया है, इसी कारण यह मैच अब इंदौर के स्टेडियम में खेला जाएगा। कमियां दूर करने के लिए इसमें तेजी से काम चल रहा है। 

जल्द पूरा कर लेंगे काम
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सेक्रेटरी संजय आहूजा ने बताया कि ग्वालियर शंकरपुर स्टेडियम में तेजी से काम चल रहा है। बीसीसीआई की टीम ने स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान कुछ निर्माण कार्यों पर थोड़ी चिंता जाहिर की थी। एमपीसीए और जीडीसीए के अधिकारियों का दावा है कि इसे हम जल्द पूरा कर लेंगे। हमारा टारगेट है कि नए साल में ग्वालियर को नए स्टेडियम की सौगात मिल सके। स्टेडियम में कुछ छोटी-मोटी कमियां होने के कारण बीसीसीआई की टीम ने भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को इंदौर ट्रांसफर कर दिया है। शंकरपुर स्टेडियम का काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। नए साल में बोर्ड के किसी बड़े मैच से इस स्टेडियम का श्री गणेश होगा। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा- इनका उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 26 दिसंबर 2023। कांग्रेस की पिछले हफ्ते से जारी ‘उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा’ के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है। कांग्रेस ने 20 दिसंबर से […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला