दंतेवाड़ा नक्सली हमला: ‘मुझे भी साथ ले चलो’ कहते हुए शहीद की चिता पर लेट गई पत्नी, विलाप देख रो पड़ा पूरा गांव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दंतेवाड़ा 28 अप्रैल 2023। दंतेवाड़ा के अरनपुर नक्सली हमले में शहीद होने वाले 10 जवानों में बड़े गडरा ग्राम पंचायत के कवासी पारा के दो जवान भी शामिल थे। गुरुवार को गांव में जब एक साथ दो चिताओं को मुखाग्नि दी गई तो समूचा गांव रो पड़ा। नक्सली हमले में इस गांव के राजू रात करटम और जगदीश कवासी की शहादत हुई। दोनों ही गोपनीय सैनिक थे। दोनों जवानों की चिता एक ही श्मशान पर लगाई गई थीं। पूरा गांव ‘राजू करटम अमर रहे’ और ‘जगदीश अमर रहे’ के नारे लगा रहा था। दोनों शहीद जवान एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। शहीद राजू करटम विवाहित थे। गुरुवार को अंतिम विदाई के दौरान एक ऐसा लम्हा आया, जब मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।

दरअसल, राजू करटम के अंतिम संस्कार के वक्त उनकी पत्नी रेशमा चिता के ऊपर ही लेट कर विलाप करने लगीं। बार-बार मुझे भी साथ ले चलो कहकर उन्हें रोता देखकर श्मशान में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें छलक पड़ीं।

कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
बता दें कि बड़े गडरा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, लिहाजा यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जवानों की मौजूदगी में शहीद हुए जवानों का अंतिम संस्कार किया गया। जवानों की अंतिम यात्रा में आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

नई कार की पूजा कराकर लौटते समय हादसा, एक ही परिवार के तीन की गई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बालोद 28 अप्रैल 2023। बालोद जिले में मंदिर में नई कार की पूजा कराकर लौटते समय भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। डोंडी लोहारा थाना क्षेत्र की यह घटना बताई […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस