सूर्यकुमार टी20 में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे कप्तान; इस मामले में मॉर्गन-मैक्सवेल को पीछे छोड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। भारत ने जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की। टीम इंडिया की इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। बारिश के कारण डरबन में पहला टी20 रद्द कर दिया गया था। उसमें टॉस भी नहीं हो सका था। वहीं, दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत हासिल की थी। तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का जलवा देखने को मिला। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना चौथा शतक जड़ा और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 56 गेंद में सात चौके और आठ छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।  सिर्फ 60 टी20 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 45.55 की औसत और 171.55 के स्ट्राइक रेट से 2,141 रन बनाए हैं। उन्होंने 57 पारियों में चार शतक और 17 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें 117 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वह सबसे तेज चार टी20 शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक, सूर्या के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह चौथा शतक रहा। इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल की बारबरी की। तीनों ने ही चार-चार शतक लगाए हैं। हालांकि, सूर्या सबसे तेज यानी सबसे कम पारियों में चार शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या ने ऐसा सिर्फ 57 टी20 पारियों में किया है, जबकि मैक्सवेल ने ऐसा 92वीं पारी और रोहित ने ऐसा 79वीं पारी में किया था। 

सूर्या ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन और मैक्सवेल को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार ने सिर्फ 39 पारियों में 15 50+ के स्कोर बनाए हैं। मॉर्गन ने चौथे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 105 पारियों में 14 50+ स्कोर और मैक्सवेल ने 74 पारियों में 11 50+ स्कोर बनाए थे। सूर्यकुमार के नाम नंबर तीन या उससे नीचे के स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा टी20 शतक भी हैं। मैक्सवेल के नाम तीसरे या उससे नीचे से बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक हैं, जबकि सूर्या के नाम चार हैं।

वहीं, भारत के लिए किसी एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी सूर्या का जलवा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 100 रन की पारी में कुल आठ छक्के लगाए। भारत के लिए किसी एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हिटमैन के नाम है। उन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे। वहीं, सूर्या ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में नौ छक्के लगाए थे। केएल राहुल ने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ आठ छक्के लगाए थे। वहीं राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर सूर्या हैं, जिन्होंने इस मैच में आठ छक्के लगाए।

भारतीय टीम की यह रनों के अंतर से दक्षिण अफ्रीका पर  टी20 में सबसे बड़ी जीत रही। दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने इसी साल डरबन में 111 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया है, जिसने इसी साल जोहानिसबर्ग में अफ्रीकी टीम को 107 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, तीसरे नंबर पर अब 106 रन की जीत के साथ भारत है। 

Leave a Reply

Next Post

धोनी पर लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप, अब मुश्किल में पड़ा IPS ऑफिसर, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले आईपीएस अधिकारी अब मुश्किल में पड़ गए हैं।  मद्रास उच्च न्यायालय ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी जी संपत कुमार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान […]

You May Like

राजधानी में फिर चाकूबाजी, दिनदहाड़े युवक का मर्डर, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार....|....पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने मारी राजनीति में एंट्री, कहा- मेरी पार्टी लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव....|....गैस की कीमतें बढ़ने पर कर्नाटक डिप्टी सीएम का भाजपा पर तंज, सीएम बोले- जन-आक्रोश यात्रा एक 'तमाशा'....|....सुशासन तिहार प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का बनेगा एक अहम मंच....|...."धरोहर" में सजी जनजातीय विरासत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन....|...."कांग्रेस और RJD मिलकर घड़ियाली आंसू बहा रहे", सम्राट चौधरी बोले- बिहार को गरीब-पिछड़ा बनाने का पाप तो इन लोगों ने किया....|....छाल रेंज में पहुंचा हाथियों का बड़ा दल, जंगल में 29 हाथियों की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण....|....सुशासन तिहार 2025 का प्रथम चरण आज से शुरू, ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेंगे आवेदन....|....सात मौतों के आरोपी डॉक्टर को प्रयागराज से दमोह लेकर आई पुलिस, एसपी ने देर रात तक की पूछताछ....|....विधानसभा में दूसरे दिन भी वक्फ कानून पर हंगामा, नेकां और पीपुल्स कांफ्रेंस विधायकों के बीच झड़प