असम में न्याय यात्रा पर हमला भाजपा का आलोकतांत्रिक चरित्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 जनवरी 2024। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रही सफलता तथा लोगों के व्यापक जनसमर्थन से भाजपा डर गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की असम सरकार गुंडे तत्वों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले करवा रही है। अफसोस की बात है, भाजपा खासकर असम में देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की लगातार कोशिश कर रहे है। पिछले दो दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिलों पर योजनाबद्ध हमले किये गये उपद्रवियों द्वारा यात्रा के पोस्टरों को फाड़ने की घटनाएं देखी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जानबूझकर इकट्ठी की गई भीड़ ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा काफिले पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप असम पीसीसी अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेता घायल हो गये। भाजपा समर्थित इन गुंडो द्वारा न्याय यात्रा पर ताजा हमला किया गया। यह और कुछ नहीं बल्कि असम के मुख्यमंत्री और केन्द्र की भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार को छिपाने का एक हताश प्रयास है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी से डरी भाजपा ने असम में मंदिर जाने से रोका गया। राहुल गांधी शंकरदेव मंदिर जाना चाहते थे तथा कुछ देर वहां बिताना चाहते थे लेकिन राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबराई भाजपा की असम सरकार ने उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया। यह बताता है कि भाजपा राहुल गांधी से घबरा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जो 14 जनवरी को मणिपुर में शुरू हुई थी, सफलतापूर्वक मणिपुर, नागलैंड, अरूणाचल प्रदेश से होकर गुजरी है और अब असम में प्रवेश कर गई है। लोगो के दिलों को छूने वाली यह यात्रा युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले लोगो के लिये न्याय की मांग कर रही है। लोग यात्रा से जुड़ रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा जनआंदोलन बन चुकी है। भाजपा कितना भी षड़यंत्र कर ले भारत के लोगों की मजबूत आवाज महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा अन्याय के खिलाफ निकली यह यात्रा अपने पड़ाव तक लक्ष्य हासिल करते तक बिना किसी डर के अनवरत रूप से चलेगी। देश के लोगों को डरो मत का नारा देने वाले राहुल गांधी को डराने की कोशिश, रोकने की कोशिश भाजपा की हताशा का परिणाम है।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के विलक्षण पल के गवाह बने हजारों लोग

शेयर करेबरसों की प्रतीक्षा के बाद आए इस दिव्य अवसर पर राम रस की अविरल धारा में डूबे सभी जनमानस मानस मंडलियों ने दी शानदार प्रस्तुति, गांव-गांव, शहर-शहर हुआ राम भक्ति में सराबोर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 23 जनवरी 2024। अयोध्या में हुए आज श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान