नरेंद्र गिरि मौत मामला: सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 28 सितम्बर 2021। महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई की टीम आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से आज पूछताछ करेगी। सीबीआई की टीम सेंट्रल जेल नैनी पहुंची। सीजीएम कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की टीम आनंद गिरि आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को अपनी हिरासत में ले लिया है। 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद उनके शिष्य आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद और उसके बेटे संदीप तिवारी को रिमांड पर लेने की अर्जी सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को स्वीकार कर ली थी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सात दिन की रिमांड की अनुमति दे दी है। रिमांड अवधि मंगलवार की सुबह नौ बजे से चार अक्तूबर की शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। कहा जा रहा है कि पूछताछ के लिए नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार भी ले जाया जा सकता है।

सोसाइड नोट में इन तीनों आरोपियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप

सीबीआई ने मामले में तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए सीजेएम कोर्ट से 10 दिन के समय की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने अभी केवल सात दिन का समय दिया है। मामले में कोर्ट ने उपस्थित दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। सीबीआई की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि महंत ने अपनी मौत से पहले कथित सोसाइड नोट में इन तीनों आरोपियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा को बड़ा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर उपचुनाव पर रोक लगाने से किया इनकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर काेलकाता 28 सितम्बर 2021। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर में 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस फैसले को भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि सोमवार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान