सुकमा में CRPF जवानों ने मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 29 सितंबर 2025। सुकमा में 74 बटालियन CRPF के जवानों ने टीम इंडिया की एशिया कप 2025 में शानदार जीत का जश्न बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौंवीं बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ देश के जवानों के बीच भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस जीत पर सुकमा के 74 बटालियन CRPF के जवानों ने अपने-अपने ठिकानों पर राष्ट्रीय उत्साह से टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। जवानों ने इस सफलता को देश के लिए गर्व का क्षण बताया और इसे अपने मनोबल और प्रेरणा का स्रोत माना। जवानों ने देशभक्ति के गीत गाए और नारे लगाकर भारतीय टीम को सलाम किया।

Leave a Reply

Next Post

बाढ़ से लाखों की मक्का फसल बर्बाद, अब किसानों को सता रही कर्ज चुकाने की चिंता, प्रशासन से की मुआवजे की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गरियाबंद 29 सितंबर 2025। बरही नदी पर आए बाढ़ ने अमाड़ गांव के 9 से ज्यादा किसानों के 15 एकड़ में 6 लाख रुपए के मक्का और धान का फसल चौपट कर दिया. अब किसानों को 2 लाख रुपए से ज्यादा के साहूकारी कर्ज चुकाने की चिंता सता […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत