‘हमने दिल्ली को दिखा दिया, टाइगर अभी जिंदा है’, राउत बोले- 5 जुलाई को मनाएंगे मराठी विजय दिवस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 जुलाई 2025। महाराष्ट्र सरकार ने विपक्ष के दबाव के बाद तीन भाषा नीति को वापस ले लिया है। शिवसेना यूबीटी इसे अपनी जीत के तौर पर पेश कर रही है। शिवसेना यूबीटी ने 5 जुलाई को मराठी विजय दिवस मनाने का एलान किया है। इस दिन शिवसेना यूबीटी मुंबई में रैली का आयोजन करेगी। संजय राउत ने बताया कि 5 जुलाई की रैली में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भी शामिल होंगे। शिवसेना यूबीटी सांसद ने दोनों भाइयों के साथ आने की पुष्टि भी की। 

महायुति सरकार पर लगाया गुमराह करने का आरोप
राउत ने भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। दरअसल सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे की सरकार ने डॉ. रघुनाथ माशेलकर समिति की सिफारिश मानते हुए तीन भाषा नीति पेश की थी, जिसके तहत पहली कक्षा से 12वीं तक हिंदी पढ़ाने की तैयारी थी। फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने तीन भाषा नीति लागू करने के लिए एक समिति भी गठित की थी। फडणवीस के दावे पर संजय राउत ने सबूत दिखाने को कहा और बोले कि अगर ऐसा कोई सरकारी प्रस्ताव था तो उसे सार्वजनिक तौर पर जलाएं। 

‘टाइगर अभी जिंदा है’
शिवसेना यूबीटी सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मराठी राज्य में हिंदी थोपने की कोशिश कर रही है। राउत ने कहा कि ‘5 जुलाई की रैली में बताया जाएगा कि मराठी लोग हिंदी थोपे जाने के खिलाफ हैं। हमने दिल्ली को दिखा दिया है कि टाइगर अभी जिंदा है।’ उन्होंने कहा कि ‘इस बात में कोई शक नहीं होना चाहिए कि दोनों ठाकरे भाई साथ आएंगे। हमने अन्य राजनीतिक पार्टियों को भी आमंत्रित किया है।’ राउत ने कहा कि बाला साहब ठाकरे ने हमें सिखाया है कि पाप को मारो, पापी को नहीं। यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ लड़ाई नहीं है बल्कि यह महाराष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई है। 

Leave a Reply

Next Post

फार्मा प्लांट विस्फोट में 36 की मौत; कंपनी और सरकार एक करोड़ का मुआवजा देंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हैदराबाद 01 जुलाई 2025। पशम्यलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने मंगलवार सुबह पीटीआई को बताया कि मलबा हटाते वक्त कई शव बरामद हुए। मलबे से अब तक […]

You May Like

बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र....|....हिंदी हमें एकसूत्र में पिरोने का कार्य करती है : बिरंची दास....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं - मुख्यमंत्री साय