बृजभूषण को जवाब दाखिल करने के लिए मिला अतिरिक्त समय

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2026। महिला पहलवानों की ओर से बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर राउज एवेन्यू अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। इस मामले में तत्कालीन महासंघ सचिव विनोद तोमर को भी बरी किया गया था।

विशेष न्यायाधीश डिग विनय सिंह की अदालत में सिंह के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि उन्हें अपील की प्रति देर से मिली, इसलिए जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया जाए। अदालत ने अनुरोध स्वीकार कर लिया। साथ ही अतिरिक्त लोक अभियोजक मनीष रावत को निर्देश दिया कि वह सरकार से यह पता करें कि क्या अभियोजन पक्ष भी पुनरीक्षण याचिका दाखिल करना चाहता है।

यह मामला महिला पहलवानों की शिकायतों पर दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस ने 15 जून 2023 को सिंह और तोमर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भराणीसैंण, 28 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक समेत सभी 10 विधेयक पारित किए गए। विरोध के दौरान विपक्षी विधायक सदन के वेल […]

You May Like

जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन....|....बृजभूषण को जवाब दाखिल करने के लिए मिला अतिरिक्त समय....|....नेपाल में बिहार के युवक से 68 किलो चांदी के आभूषण बरामद....|....जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का लंबित 5 हजार करोड़ भुगतान तत्काल करे सरकार....|....औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम....|....खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!