प्रियंका गांधी का दावा- ‘आज देश में 70 करोड़ बेरोजगार’, बीजेपी-सीएम सरमा पर भी साधा निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 मई 2024। देश में लोकसभा चुनावों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। हर तरफ चुनावी गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। नेताओं के दौरे भी बढ़ने लगे हैं। फिलहाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंची हुई हैं। यहां धुबरी में में एक जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस नेता ने जमकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा पर निशाना साधा। 

आज बेरोजगारी सबसे ज्यादा
उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से अपने हितों पर केंद्रित है। इनका ध्यान इस पर है कि यह कैसे कमाएंगे। उन्हें जनता के संघर्षों की चिंता नहीं है। आज बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं।

माफियाओं का राज चल रहा
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘असम में ‘माफियाओं का राज’ चल रहा है। जब आपके सीएम कांग्रेस पार्टी में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे। भाजपा में जाते ही उन पर लगे सभी आरोप धुल गए। भाजपा ने एक वॉशिंग मशीन विकसित की है जहां भ्रष्ट लोगों को डालकर साफ कर दिया जाता है। ये चीज सबसे पहले उन्होंने आपके सीएम के साथ किया।’

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान फायरिंग केस के आरोपी अनुज थापन ने पुलिस लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 अप्रैल 2024। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस के आरोपी ने पुलिस लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की है. जानकारी के मुताबिक जिस आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की है, उसका नाम अनुज थापन है. फिलहाल आरोपी अनुज थापन की हालत […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव