आयोजकों ने साक्ष्य छिपाए, हताहतों की संख्या छिपाने की साजिश रची; एफआईआर में कई बड़े खुलासे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हाथरस 03 जुलाई 2024। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव में आयोजित भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत 121 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। इस बीच इस हादसे को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि बाबा के सेवादारों ने हादसे के सबूतों को छिपाने के लिए साजिश रची। हाथरस मामले में गंभीर धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर में हैरान कर देने वाली बातों का जिक्र किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि आयोजकों ने साक्ष्य छिपाए और शर्तों का उल्लंघन किया। हाथरस मामले में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। सत्संग कार्यक्रम के मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में जगत गुरु साकार विश्वहरि भोले बाबा का नाम नहीं है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि आयोजकों ने अनुमति मांगते समय सत्संग में आने वाले भक्तों की वास्तविक संख्या छिपाई। एफआईआर के मुताबिक आयोजन में ढाई लाख लोग आए थे जबकि आयोजकों ने 80 हजार लोगों के कार्यक्रम की अनुमति ली थी। इसके साथ ही आयोजकों की ओर से ट्रैफिक मैनेजमेंट का कोई इंतजाम नहीं था। 80 हजार की इकट्ठा होने की मांगी गई अनुमति के अनुसार ही पुलिस और प्रशासन की ओर से भीड़ की सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन किया गया था। लेकिन कार्यक्रम में लगभग ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से स्थिति आउटआफ कंट्रोल हो गई। जीटी रोड पर जाम लग गया, यातायात अवरुद्ध हो गया। 

एफआईआर में कहा गया है कि भीड़ के दबाव के बावजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हर संभव प्रयास किया और उपलब्ध संसाधनों से घायलों को अस्पतालों में भेजा और कहा कि आयोजकों और सेवादारों ने सहयोग नहीं किया। आयोजकों ने सबूत छिपाकर और श्रद्धालुओं की चप्पलें और अन्य सामान पास के खेतों में फसलों में फेंककर कार्यक्रम में आने वाले लोगों की वास्तविक संख्या को छिपाने की कोशिश की।

Leave a Reply

Next Post

बदलाव की अटकलों के बीच हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 'INDIA' की बैठक; सीएम चंपई के सभी कार्यक्रम रद्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 03 जुलाई 2024। झारखंड में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच रांची में आज इंडी गठबंधन के विधायकों के बीच बैठक शुरू हुई। यह बैठक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हेमंत सोरेन ने बुलाई। भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही