हिन्दू धर्म का मज़ाक न बनाएं फ़िल्म डायरेक्टर-विवेक शर्मा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 नवंबर 2021। राजधानी भोपाल में प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम-3’ की शूटिंग के दौरान उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र विरोध जताने और जेल परिसर में चल रही शूटिंग के दौरान तोड़फोड़ करने जाने के बाद अब साधु-संतों के अलावा बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।        अमिताभ बच्चन  स्टारर भूतनाथ फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि हिंदू धर्म के खिलाफ ये लोग बकवास क्यों करते हैं। मैं इनके समर्थन में नहीं हूं। भूतनाथ फिल्म के डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म का मजाक नहीं बनाना चाहिए।       उनका कहना है कि डायरेक्टर फिल्म तो बनाए लेकिन इसका मजाक ना बनाएं। फिल्म वालों को हिंदू धर्म के खिलाफ बकवास करने की क्या पड़ी है। जिसको देखो वो हिंदू धर्म के खिलाफ कुछ ना कुछ बकवास करता है। जिस सनातन धर्म से पूरा विश्व है। आप उस धर्म के पिछे हाथ धोकर क्यों पड़े हैं। मैं भी एक फिल्मकार हूं मैं भी किसी धर्म के खिलाफ कुछ नहीं कहता हूँ। मैं इन फिल्मकारों के पक्ष में नहीं हूं। कुछ डायरेक्टर हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने के लिए ही फिल्म बनाते है। ये लोग यह जानबूझकर करते हैं क्योंकि आज के समय में नेगेटिविटी ही सबसे बड़ी पब्लिसिटी है।

Leave a Reply

Next Post

साड़ी में 100 दियों के साथ दिवाली सीक्वेंस के लिए की शूटिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ -अनिल बेदाग़ मुंबई 03 नवंबर 2021। मशहूर ऎक्ट्रेस एकता जैन के लिए इस वर्ष की दीवाली सफलता और अधिक लोकप्रियता की रौशनी लेकर आई है। फेसबुक पर उनके फॉलोवर्स की संख्या एक मिलियन से अधिक हो गई है। एकता जैन ने मुम्बई के एक स्टूडियो में […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च