चेयरमैन कोल इण्डिया ने किया गेवरा व दीपका मेगा परियोजनाओं का निरीक्षण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर/कोरबा 23 जुलाई 2022। चेयरमैन कोल इण्डिया प्रमोद अग्रवाल ने आज एसईसीएल की दो बड़ी मेगा परियोजनाओं का निरीक्षण किया । वे मुख्यालय बिलासपुर से गेवरा हाउस पहुँचे जहाँ महाप्रबंधक व कोर टीम के साथ आरम्भिक चर्चा उपरांत वे माईन का निरीक्षण करने पहुँचे । अग्रवाल ने माईन के अलग अलग पैचों में चल रहे उत्पादन गतिविधियों का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने विभागीय ओबी निष्कासन का भी निरीक्षण किया । माईन में चर्चा के दौरान  आमगाँव, नराइबोध आदि गाँवों से सटे खदान के विस्तार से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा चेयरमैन कोल इण्डिया ने टीम के साथ जाकर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया ।गेवरा परियोजना के निरीक्षण उपरांत कोल इण्डिया चेयरमैन दीपका व्यू प्वाइंट पहुँचे तथा खदान की गतिविधियों का जायज़ा लिया । उन्होंने खदान के विस्तार से जुड़े आमगाँव , सुआभोंडी मलगाँव आदि गाँवों की ओर परियोजना के विस्तार से सम्बंधित बिंदुओं का भी स्वयं अवलोकन किया ।

चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने पॉवर सेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर कोयला डिस्पैच करने हेतु भी निर्देशित किया । उन्होंने सीपत एनटीपीसी संयंत्र को हो रही आपूर्ति की भी जानकारी ली । अग्रवाल ने मेगा परियोजनाओं के कार्य निष्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि ये परियोजनाएँ कोल इण्डिया हीं नहीं बल्कि देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं । अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कोयले की क़ीमतों में वृद्धि के मद्देनज़र हम सबका यह दायित्व है कि अधिकाधिक उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनायें । चेयरमैन कोल इण्डिया के साथ दौरे में सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा , निदेशक तकनीकी संचालन मनोज कुमार प्रसाद , निदेशक तकनीकी योजना परियोजना एस के पाल एरिया महाप्रबंधक एस के मोहंती , रंजन प्रसाद साह एरिया कोर टीम के अधिकारी आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Next Post

दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण दो मेगा कार्गो हैंडलिंग टर्मिनल विकसित करेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 21 जुलाई 2022। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी, पश्चिमी भारत में गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित, भारत में प्रथम श्रेणी का प्रमुख बंदरगाह, देश में कार्गो हैंडलिंग पोर्ट के रूप में अपने प्रथम स्थान को सुदृढ़ करने के लिए, रु. ५,९६३ करोड़ की अनुमानित लागत […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस