बैतूल में मतदान कर्मियों को ला रही बस में लगी आग, EVM-VVPAT मशीनों को हुआ नुकसान, लोगों ने कूदकर बचाई जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बैतूल 08 मई 2024। मध्य प्रदेश के बैतूल में मतदान कर्मियों को वापस ला रही बस में आग लग गई। ये बस छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचरियों को लेकर बैतूल जिला मुख्यालय आ रही थी, तभी यह घटना हुई। चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे मतदान कर्मियों ने भी जलती बस से कूदकर मुश्किल से अपनी जान बचाई। साथ ही ड्राइवर भी जलती बस से कूद गया। हादसे में सभी मतदान कर्मी सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांवों के बीच यह हुआ हादसा, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर फाइटर्स ने बस की आग बुझाई और अंदर रखी मतदान सामग्री को बाहर निकाला। मतदान कर्मचरियों और ईवीएम-वीवीपैट मशीनों को लाने के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया गया।

बैतूल एसपी ने दी जानकारी
पूरे मामले में बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि मतदान कर्मी छह मतदान केंद्रों की ईवीएम लेकर रवाना हुए थे,  लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण बस में आग लगी है। दो ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि चार अन्य को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। बस में 36 लोग सवार थे। बस के दरवाजे जाम होने के कारण वे किसी तरह खिड़कियों के शीशे तोड़कर बस से बाहर निकल आए। उन्हें कोई चोट नहीं आई। फिलहाल इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

अंपायर्स से बहस करना पड़ा संजू सैमसन को महंगा, बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 मई 2024। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अंपायर्स से बहस करना भारी पड़ गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन पर मोटा जुर्माना ठोका है। सैमसन को अपनी मैच फीस का 30 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर बोर्ड […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान