देवरिया में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और बस की टक्कर में छह की मौत, बोलेरो के उड़े परखच्चे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

देविरया 19 अप्रैल 2022। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार, गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार रात में दस बजे इंदूपुर काली मंदिर मोड़ के पास बोलेरो और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर मौत दम तोड़ दिया। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। 

जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुशीनगर जिले के कसया थाना के कोहड़ा निवासी आधा दर्जन लोग बोलेरो से रुद्रपुर की तरफ से एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, जैसे ही गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर काली मंदिर के पहुंचे कि सामने से आ रही बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों समेत पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो ग ई, जबकि एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। 

मृतकों में बोलेरो सवार राम पुकार सिंह (65), वशिष्ठ सिंह (62), फौजदार सिंह, आयोध्या सिंह निवासी ग्राम लेहड़ा कसया कुशीनगर, अंकुर पांडेय (18) पुत्र देवदत्त पांडेय और बस सवार रामानंद मौर्य निवासी रामपुर कारखाना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल में हुई। आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें जोखन सिंह और रामसूरत सिंह की हालत गंभीर बताई जाती है। एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने छह लोगों के मौत की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक की भाजपा सरकार पर नया आरोप, मठों को भी देना पड़ता है 30% कमीशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेंगलुरु 19 अप्रैल 2022। कर्नाटक में कॉन्ट्रैक्टर की आत्महत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है और इसके चलते मंत्री के. ईश्वरप्पा को पद से इस्तीफा देना पड़ा है। उन पर कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल ने ठेकों में 40 फीसदी तक कमिशन का आरोप लगाया था। अब […]

You May Like

यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान