लुधियाना के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा के बीच मचा हड़कंप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लुधियाना 18 मई 2026। औद्योगिक नगरी से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर के साथ-साथ पुलिस महकमे में तहलका मचा दिया है। लुधियाना के 3 बड़े और नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इन स्कूलों में दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, डीएवी (DAV) स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन और एक अन्य प्रमुख स्कूल शामिल है। जैसे ही इस धमकी भरा ई-मेल सामने आया, स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

दिल दहला देने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह धमकी मिली, उस समय स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं। बच्चे शांति से पेपर लिख रहे थे कि अचानक आई इस खबर ने स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। धमकी की भनक लगते ही बच्चों के माता-पिता के बीच चीख-पुकार मच गई। पेरेंट्स अपने सारे कामकाज, नौकरियां और धंधे बीच में ही छोड़कर अपने जिगर के टुकड़ों को सुरक्षित वापस लाने के लिए स्कूलों की तरफ दौड़ पड़े। स्कूलों के बाहर देखते ही देखते परेशान और डरे हुए माता-पिता का भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने बिना एक पल गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला। भारी पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता और एंटी सबोटाज टीमें मौके पर पहुंच गईं। सबसे पहले बेहद सूझबूझ के साथ सभी तीनों स्कूलों को पूरी तरह से खाली करवाया गया, ताकि बच्चों और स्टाफ की जान को कोई खतरा न हो। इसके बाद चप्पे-चप्पे को खंगालते हुए सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) शुरू किया गया। 

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि स्कूलों को एक धमकी भरा ई-मेल रिसीव हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमों ने आधुनिक उपकरणों के साथ पूरी मुस्तैदी से चेकिंग अभियान चलाया है। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान स्कूलों के भीतर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं, पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह खौफनाक ई-मेल कहां से और किसने भेजा था। इसके लिए साइबर सेल की स्पेशल टीम की मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

बेटी की मौत आत्महत्या नहीं साजिश है...बेबस पिता कड़ी धूप में सीएम हाउस के बाहर बैठा, कहा- इंसाफ न मिला तो खुद को जिंदा जला लूंगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 18 मई 2026। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और कानूनी रूप ले लिया है। रविवार को ट्विशा के परिवार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास के बाहर प्रदर्शन […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ