एएफसी अंडर-23 एशियाई फुटबॉल क्वालिफायर: भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में किर्गिस्तान को हराया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

टूर्नामेंट में टीम इंडिया का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

फुजैरा 01 नवंबर 2021। गोलकीपर धीरज सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ग्रुप ई मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में किर्गिस्तान को 4-2 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। यह एएफसी अंडर-23 एशियाई फुटबॉल क्वालिफायर में टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नियमित समय के बाद मुकाबला गोल रहित बराबर रहा था। मैच के ड्रॉ रहने के बाद दोनों टीमों के ग्रुप में चार अंक रहे और साथ ही गोल अंतर भी समान (शून्य) था। दोनों टीमों ने सभी मैचों में समान दो गोल दागे। 

ग्रुप ई में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का फैसला करने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। यूएई ने ओमान को 2-0 से हराया और ग्रुप ई में शीर्ष पर रहा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष टीम और सभी ग्रुपों से दूसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ चार टीमें अगले साल होने वाली प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करेंगी। 

भारत पहली बार एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए क्वालिफाई करेगा या नहीं अब यह जानने के लिए अन्य ग्रुप के मैचों के खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। पेनाल्टी शूटआउट में धीरज ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों के दो शॉट रोके जबकि भारत की ओर से राहुल केपी, रोहित दानु, सुरेश सिंह और रहीम अली ने गोल दागे।

Leave a Reply

Next Post

G-20 शिखर सम्मेलन: रूस और चीन पर राष्ट्रपति बाइडन ने जताई निराशा, बोले- जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नहीं दिखे प्रतिबद्ध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वांशिगटन 01 नवंबर 2021। रोम में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन रविवार को जलवायु परिवर्तन से निपटने पर चर्चा हुई। सदस्य देशों के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि रूस और चीन जी-20 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण