सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए जांजगीर-चांपा जिले के सभी अधिकारी साधुवाद के पात्र- भूपेश बघेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का परिचय प्राप्त कर पूछा कुशल क्षेम

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 जांजगीर/चांपा 06 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागीय अधिकारियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

जांजगीर-चांपा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आए मुख्यमंत्री ने जांजगीर के सर्किट हाउस में आज प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों से क्रमशः पारिवारिक माहौल में परिचय प्राप्त किया। परिचय का प्रारंभ कलेक्टर यशवंत कुमार से हुआ। इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर और जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों ने क्रमशः अपना और अपने परिवार की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव, विधायक रामकुमार यादव अधिकारियों के परिचय कार्यक्रम में उपस्थित थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी अधिकारियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के पांचवें बहुदिव्यांग स्कूल का किया उद्घाटन : पहली से प्राथमिक तक के बहुदिव्यांग बच्चों को मिलेगी शिक्षा

शेयर करेमुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों द्वारा राजकीय गीत की प्रस्तुति को सराहा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जांजगीर 06 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में नवनिर्मित राज्य के पांचवें बहुदिव्यांग स्कूल भवन का उद्घाटन किया। भव्य एवं आकर्षक इस स्कूल के खुल जाने से अब जिले […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा