आईसीसी ने माना- न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिच खतरनाक, कहा- स्थिति को बेहतर करने के लिए मेहनत जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुबई 07 जून 2024। नासाउ काउंटी की खुली दरारों वाली खतरनाक पिच मौजूदा टी20 विश्व कप के दौरान चिंता का सबब बन गई है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को स्वीकार किया कि यह पिच अब तक लगातार उस तरह नहीं खेली है जैसी सभी ने उम्मीद की थी। भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबले के बाद पिच को लेकर चिंता जताई गई। भारत ने आयरलैंड को 16 ओवर में सिर्फ 96 रन पर समेटने के बाद आठ विकेट से मैच जीता था। इस मैच में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को चोट लगी थी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, इरफान पठान और संजय मांजरेकर समेत कई दिग्गजों ने पिच पर सवाल उठाए थे। यह भी कहा जा रहा था कि विश्व कप शुरू होने से पहले इस मैदान पर कुछ अभ्यास मैच क्यों नहीं खेले गए। अब आईसीसी ने इस पर सफाई पेश की है। आईसीसी ने कहा, ‘आईसीसी स्वीकार करता है कि नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक इस्तेमाल की गई पिचों ने लगातार उस तरह बर्ताव नहीं किया जैसा हम सभी चाहते थे। स्थिति में सुधार और बाकी बचे मैचों में सर्वश्रेष्ठ संभव सतह उपलब्ध कराने के लिए मैदानकर्मियों की विश्व स्तरीय टीम कड़ी मेहनत कर रही है।

टी20 विश्व कप में न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिचों की काफी आलोचना हो रही है। भारत को इस स्टेडियम में दो मैच और खेलने हैं। इनमें नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी शामिल है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ताजा पिच है। इस पर घास है, लेकिन बड़ी बड़ी दरारें भी हैं। इस तरह की पिच पर पहले कुछ अभ्यास मैच होने चाहिए थे। यह टी20 की विकेट नहीं है और चारों पिचें ऐसी ही हैं। आयरलैंड के हैरी टेक्टर को जसप्रीत बुमराह की गेंद दस्तानों से होकर हेलमेट पर लगने के कारण कनकशन टेस्ट से गुजरना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया से मंगाई गई पिचें

टी20 विश्व कप 2024 के लिए बनाए गए नासाउ काउंटी स्टेडियम में सभी घास की पिचें हैं। ये सभी ऑस्ट्रेलिया में बनाई गई थीं और फ्लोरिडा भेज दी गई थीं। इसके बाद इन्हें ट्रकों के जरिये न्यूयॉर्क लाया गया। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले इन ड्रॉप-इन पिचों को स्थापित किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

जिरिबाम में लापता शख्स की हत्या मामले में स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, राज्य सरकार ने लगाया कर्फ्यू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 07 जून 2024। मणिपुर सरकार ने जिरीबाम जिले में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उग्रवादियों द्वारा एक 59 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, इस प्रदर्शन को देखते […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण