दिलचस्प कहानी को लेकर विक्रम गोखले ने बनाई एक शार्ट फ़िल्म

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग़/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
मुंबई 14 जनवरी 2022।
मायानगरी में कहते न कि अगर शुरुवात अच्छी हो तो सफर के रास्ते भी आसान हो जाते हैं, और अगर साथ दिलचस्प हो तो रास्ते भी आसानी से कट जाते हैं। जी ही एक्ट्रेस रुपाली सूरी उन्ही में से एक हैं जिन्होंने अपने कैरियर के शुरुवात में एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह के साथ एक इंटर नेशनल फीचर फिल्म ‘डैड होल्ड माय हैंड’ में काम किया और काफी सराही गयी और अब वेटेरन एक्टर विक्रम गोखले की डायरेक्शन में बनी शार्ट फ़िल्म ‘ कुछ सीखे’ में रुपाली दिखाई देने वाली हैं।  लॉक डाउन में पति पत्नी के रिश्ते पर बनी इस शार्ट फ़िल्म को खुद विक्रम गोखले ने लिखा है, एडिट किया हैं, कंपोज़ किया हैं और डायरेक्शन भी दिया हैं। जब दुनिया लॉक डाउन में घरों में कैद थी, कही घरों में रिश्ते मजबूत हो रहे थे तो कही उन्ही रिश्तों में कड़वाहट आ रही थी।

पति और पत्नी के खट्टी मीठी अनबन को बहुत ही खूबसूरती से विक्रम जी ने कैमरे में उतारा हैं। कहानी के बारे में  विक्रम गोखले कहते हैं ” जहाँ एक महिला घर की रसोई संभालती हैं  और पुरुष बाहर का काम करते हैं। लेकिन  लॉक डाउन के वक़्त पुरुष भी रसोई के काम में मदद कर रहे थे। पर मजबूरी में घरों में बैठकर रोजमर्रा के कामो को कर बोर भी हो रहे थे ऐसे में बर्तन धोकर, खाना बनाकर पति को ये एहसास होता हैं कि घर के काम मे भी बहुत शिद्दत और मेहनत लगती हैं जो आसान नही हैं । यहां हम कुछ दिनों से घर मे बैठकर रसोई और घर का काम संभाल नही पा रहे हैं और वही बीवियां सब कुछ सैक्रिफाइस कर अपना पूरा वक़्त घर को बनाने में देती हैं ” । पति और पत्नी के मीठे नोंक झोंक की फ़िल्म ‘कुछ सीखे’ एक सोशल मेसेज देती हैं कि महिला के समर्पण और त्याग का अहसास पुरुषों को होना चाहिए । एक्ट्रेस रुपाली सूरी भी विक्रम सर की इस फिल्म में काम करके बेहद उत्साहित है। इतना ही नही रुपाली ने विक्रम गोखले के साथ एक और फ़िल्म की हैं जिसका नाम हैं ‘आर्गेनिक दोस्ती ‘ जो एक युवा महिला और एक वृद्ध पुरुष के नेक दोस्ती के रिश्ते को दर्शाती हैं । इस फ़िल्म में विक्रम गोखले ने अभिनय भी किया हैं। विक्रम जी के बारे में रुपाली कहती है कि ” विक्रम सर अपने आप में एक्टिंग की इंस्टिट्यूट हैं मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा हैं वो मुझे डांटते भी हैं लेकिन उनकी डांट में भी बहुत ज्ञान हैं। वो उन एक्टर्स में से हैं जो कला की गहराई को समझते हैं और उसी में रहकर काम करते हैं। उनके साथ रहकर मेरी एक्टिंग की पिलर मजबूत हो गयी हैं”।   वही रुपाली सूरी के बारें में विक्रम गोखले कहते हैं कि ” रुपाली एक बहुत अच्छी अदाकारा हैं। वो एक अच्छी स्टूडेंट हैं । बातों को बहुत ही बारीकी से सुनती और समझती हैं। अगर उसे एक अच्छा निर्देशन मिलेगा तो वो आगे कमाल करेगी “।  आपको बता दे कि विक्रम गोखले एक वेब सीरीज को लिख रहे हैं जिसमें रुपाली दिखाई दे सकती हैं । इसके अलावा रुपाली बहुत ही जल्द अच्छे प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Next Post

अजाफरान वाइल्‍ड फॉरेस्‍ट ऑर्गेनिक के उत्पाद अब मार्किट में उपलब्ध

शेयर करे अनिल बेदाग़/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टरमुंबई 14 जनवरी 2022। अजाफरान इनोव्हेशन लिमिटेड भारत की अग्रणी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित ऑर्गेनिक उत्पाद निर्माण कंपनी है। यह जैविक उद्योग में एक स्थापित समूह है, जो जैविक अवयवों और गुणवत्ता वाले उत्पादों के प्रति समर्पण के लिए प्रशंसित है। उनके सभी उत्पाद USDA […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप