बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को एमपी के शख्‍स ने दी हत्या की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

छतरपुर 10 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी भेजने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा कर रहा है. इस शख्‍स को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है।

बागेश्वर धाम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज

पुलिस के मुताबिक, धीरेंद्र शास्‍त्री को धमकी देने का आरोपी बिहार के नालंदा जिले के शंकरडीह इलाके का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी ईमेल आईडी से बागेश्वर धाम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज भेजा. ईमेल के बाद बमीठा थाने में 20 अक्टूबर 2023 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इंटरपोल की सहायता से गिरफ्त में आया आरोपी 

22 अक्टूबर, 2023 को उसी व्यक्ति से एक और मेल प्राप्त हुआ, जिसके आईपी का पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से पीछा किया, जिससे अंततः आरोपी की गिरफ्तारी हुई. छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के नेतृत्व में एक जांच टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा, थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक जयवंत काकोड़िया, उपनिरीक्षक संजय पांडे और साइबर सेल प्रभारी छतरपुर उप शामिल थे. मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर सिद्वार्थ शर्मा को नियुक्‍त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और जांच चल रही है. वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि धीरेंद्र शास्‍त्री को जान से मारने की धमकी मिली है. इस साल सितंबर महीने में भी उत्‍तर प्रदेश के एक शख्‍स ने बागेश्वर धाम के प्रमुख को धमकी दी थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म, विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। विष्णुदेव साय को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की रविवार […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस