दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति बदली: शराब खरीदने की उम्र अब 21 साल, सरकार नही चलाएगी दुकानें

शेयर करे

दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी में बदलाव

जितनी शराब की दुकानें हैं, उतनी ही रहेंगी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 22 मार्च 2021। दिल्ली में शराब की तस्करी रोकने के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली सरकार ने एक्साइज पॉलिसी में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके बाद अब अब दिल्ली में शराब की दुकानें सरकार नहीं चलाएगी. यानी, अब यहां सरकारी ठेके नहीं होंगे. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को एक्साइज पॉलिसी में किए बदलावों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शराब की दुकान चलाना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। 

मनीष सिसोदिया ने ये भी बताया कि अब शराब की नई दुकानें नहीं खोली जाएंगी. इसका मतलब हुआ कि आज की तारीख में दिल्ली में जितनी शराब की दुकानें हैं, उतनी ही रहेंगी। 

21 साल होगी लीगल उम्र

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तरह ही अब दिल्ली में भी शराब खरीदने की लीगल उम्र 21 साल होगी. यानी, 21 साल के कम उम्र के लोग शराब नहीं खरीद सकेंगे।  अगर किसी पर शक होता है, तो उसका आईडी कार्ड चेक किया जाएगा. अभी तक शराब खरीदने की लीगल उम्र 25 साल थी । 

Leave a Reply

Next Post

सोशल मीडिया पर विश्व जल दिवस का कोटेशन संबंधित जल संरक्षण अधिकारियों के लिए कितना महत्व रखता होगा ?

शेयर करे साजिद खान कोरिया (छत्तीसगढ़) 22 मार्च 2021 (छत्तीसगढ़ रिपोर्टर)।  आज विश्व जल दिवस है। विश्व जल दिवस पर अक्सर दीवारों पर सोशल मीडिया पर ये कोटेशन लिखा हुआ नजर आ जाता है कि जल है तो कल है। लेकिन ऐसा लगता है कि ये डायलाग अब सोशल मीडिया […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज