कलेक्टर अवनीश शरण और सीईओ जिला पंचायत को दीदियों ने बांधी राखी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बिहान योजना की समीक्षा बैठक में पहुंची दीदियों ने कलेक्टर को भेंट की बांस की तीलियों से बना चित्र

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 17 अगस्त 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज स्व सहायता समूह की दीदियों से राखी बंधवाई। जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के लिए पहुंची बिहान योजना की दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी रक्षा सूत्र बांधा। दीदियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अवनीश शरण को राखी बांधी । इस मौके पर कलेक्टर ने दीदियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है,उन्होंने कहा बिहान योजना कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों से महिलाओं का जीवन संवर रहा है योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समूह गठन में पीआरपी और संकुल अध्यक्षों की भूमिका अहम है। कलेक्टर अवनीश शरण को दीदियों ने सीकों से बनी पेंटिंग भेंट की। जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान ने बिहान योजना की समीक्षा की और कहा कि सभी कैडर अपना कार्य बेहतर तरीके से पूरा करें और महिला समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़े। सीईओ ने दीदियों से बिहान योजना से जुड़े अनुभव सुने और फील्ड में कार्य में आ रही दिक्कतों की भी जानकारी ली। उन्होंने रिक्त कैडरों में नियुक्ति के लिए डीपीएम रामेंद्र सिंह को निर्देशित किया।

समीक्षा बैठक में आई दीदियों ने जिला पंचायत सीईओ को भी राखी बांधी। उल्लेखनीय है कि बिहान योजना से जिले में स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है ,महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियां के जरिए सशक्त हो रही हैं। समूह के माध्यम से लोन लेकर दीदियां जहां स्व रोजगार स्थापित कर लखपति दीदी बन रही हैं। वहीं समूह के विभिन्न कैडर के जरिए महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। कृषि सखी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही हैं। पशु सखी के जरिए पशुपालन से आजीविका के विषय में जानकारी दी जा रही है वहीं महिलाएं समूह के माध्यम से डिटर्जेंट ,अगरबत्ती, सजावटी सामग्री निर्माण, सिलाई और मिलेटस की खेती भी कर रही हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में दीदियों ने ढाई लाख तिरंगे बनाकर अच्छा करोबार किया।इसके साथ ही दीदियां रक्षा पर्व के लिए धान से बनी राखियां बना रही हैं। समूह की दीदियां अब ड्रोन चलाकर भी अपनी आजीविका कमा रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

नीमच में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने पुलिस वाहन-पिकअप में मारी टक्कर, पुलिस के ड्राइवर समेत 3 की दर्दनाक मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, मिनी ट्रक ने पुलिस वाहन और पिकअप में टक्कर मार दी, इस हादसे में पुलिस वाहन के ड्राइवर और पिकअप में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दो पुलिसकर्मी समेत […]

You May Like

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार