जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर, 19 नवंबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में खम्हरिया तहसील के मंगल सहित अन्य लोगों ने ट्रॉसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ट्रॉसफार्मर नहीं होने के कारण हमें खेती-किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने आवेदन को विद्युत विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम चोरभठ्ठीखुर्द के ग्रामीणों ने वार्ड में पानी की समस्या के सबंध में आवेदन दिया। इस मामले को पीएचई विभाग के अधिकारी देखेगें। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहंदा के रामप्रसाद रात्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में 15वे वित्त आयोग एवं मूलभूत के कामों में गड़बड़ी की शिकायत की । इस मामले की जाँच जनपद पंचायत कोटा के सीईओ करेगें। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम लाखासार निवासी रामनिहोर साहू ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया,  इस मामले को सीईओ तखतपुर देखेगे। ग्राम ढ़नढन निवासी खिलेन्द्र तिवारी ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम तखतपुर को सौंपा।

Leave a Reply

Next Post

संसद सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक; बहस के मुद्दों पर होगी चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 19 नवंबर 2024। केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बैठक 24 नवंबर की सुबह संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान