अमित शाह की रणनीति और मोदी की गारंटी राजस्थान की जनता की जीत है : वसुंधरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 03 दिसंबर 2023। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों में उनकी पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया जताते हुए रविवार को कहा कि जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया है। राजे इस चुनाव में झालरापाटन सीट से जीत गई हैं।

रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बीच राजे ने कहा, ‘राजस्थान की ये शानदार जीत हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की जीत है। उनकी दी हुई ‘गारंटी’ की जीत है। यह जीत हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की रणनीति की जीत है और यह जीत हमारे (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है।

उन्होंने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण, यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की है। उनके अथक प्रयासों की जीत है। उन्होंने दिन-रात हमारे माननीय प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करते हुए उस दिशा में मेहनत की।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,’सबसे बड़ी बात यह जीत हमारी जनता जर्नादन की है जिसने कांग्रेस के कुराज को नकारते हुए और भाजपा के सुराज को अपनाने का काम किया है।

यह जीत 2024 में मोदी जी को फिर से देशवासियों की सेवा का अवसर देने की जीत है।’ राज्य की 200 में से 199 सीट पर मतदान 25 नवंबर को हुआ था। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

तीन राज्यों में जीत पर बिहार में जश्न, भाजपा बोली- तुष्टिकरण की राजनीति को तमाचा, लुटेरों की विदाई हुई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 03 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता की पार्टी की जीत का जश्न बिहार में मनाया जा रहा है। पटना के वीर चंद्र पटेल रोड में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ढोल नगाड़े बज रहे हैं। भाजपा नेता एक-दूसरे को लड्डू […]

You May Like

सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी