बालोद में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत, तीन दोस्तों की गई जान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 09 मई 2026। बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना अंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। ग्राम खैरीडीह के समीप तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों की उम्र महज 20 से 21 वर्ष के बीच थी, जो ग्राम पिंकापार के निवासी थे।

भीषण टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा देवरी-डौंडीलोहारा मार्ग पर हुआ। पिंकापार निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) देर रात अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी खैरीडीह के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गंभीर चोटें आने के कारण तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
एक ही गांव के तीन युवाओं की मौत की खबर जैसे ही पिंकापार पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। मृतकों के घर में चीख-पुकार मची हुई है। गांव वालों का कहना है कि तीनों दोस्त काफी मिलनसार थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की तफ्तीश जारी
डौंडीलोहारा पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और टक्कर मारने वाली कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में हिंसक हो रहे युवा! NCRB रिपोर्ट में हत्या को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 09 मई 2026। झारखंड में हत्या के मामलों में पिछले कुछ वर्षों के दौरान मामूली कमी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन युवाओं में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार, […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ