केन्द्र छत्तीसगढ़ सरकार को 18 हजार करोड़ बकाया राशि का शीघ्र करे भुगतान : फूलोदेवी नेताम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर16 मार्च 2021। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में विशेष उल्लेख नियम के अन्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को करों व जीएसटी का भुगतान नहीं करने का मुद्दा उठाया। 

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य को उसके हिस्से का 18 हजार करोड़ रूपए नहीं दे रही है जिसमें 14 हजार 628 करोड़ रूपए से ज्यादा करों का हिस्सा है और 3 हजार 109 करोड़ रूपए से ज्यादा जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि है

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने यह भी कहा कि राज्य द्वारा अपनी राशि मांगने पर केन्द्र सरकार द्वारा 5 प्रतिशत ब्याज पर उधार लेने का सुझाव दिया गया है। राज्य सरकार को कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने के लिए कर्जा लेना पड़ रहा है। यदि केन्द्र सरकार बकाया राशि दे देती है तो राज्य सरकार को उधार लेने की आवश्यकता ही नहीं होगी।

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम कहा कि केन्द्र सरकार से निवेदन किया है कि छत्तीसगढ राज्य की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करे और राज्य द्वारा लिए गए कर्ज के ब्याज का भुगतान भी केन्द्र सरकार द्वारा ही किया जाए।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के उपराज्यपाल को केन्द्र सारे अधिकार देने की तैयारी में, केजरीवाल ने पूछा- सरकार फिर क्या करेगी?

शेयर करेगृह मंत्रालय ने लोकसभा में बिल पेश किया दिल्ली सरकार का मतलब होगा उपराज्यपाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 16 मार्च 2021। गृह मंत्रालय की ओर से लोकसभा में एक बिल पेश किया गया है, जो दिल्ली के उपराज्यपाल को व्यापक शक्तियां प्रदान करता है। इस बिल को लेकर दिल्ली सरकार […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ