श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा तूफान, मूसलाधार बारिश-तेज हवाएं जारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 30 नवंबर 2025। चक्रवात दित्वाह तेजी से दक्षिणी भारत के तटों की ओर बढ़ रहा है। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत में इसे लेकर रेड अलर्ट है। पड़ोसी देश श्रीलंका में इस तूफान से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और इतने ही लापता हैं। ऐसे में श्रीलंका से अब यह चक्रवात दित्वाह भारत के दक्षिणी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर इसके पहुंचने की संभावना है। इस तूफान से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्य बताएं जा रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार चक्रवात दित्वाह तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों के और करीब पहुंच गया है। इस तूफान के प्रभाव के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है।  चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और रविवार तड़के तक उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास पहुंच जाएगा।

35 से अधिक उड़ानें रद्द, ट्रेनों पर भी असर
चेन्नई एयरपोर्ट पर चक्रवात के असर के चलते 35 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। वहीं कई ट्रेनों के रूट और शेड्यूल पर भी असर पड़ा है। तमिलनाडु के रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिले सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। चक्रवात के मद्देनजर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल सेवाओं में न्यूनतम व्यवधान और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

तमिलनाडु में चार जिलों में रेड अलर्ट और पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के दित्वाह तट के बेहद करीब से गुजरेगा। रविवार सुबह 50 किलोमीटर और रविवार शाम तक 25 किलोमीटर की दूरी से तट को पार करेगा। तूफान को लेकर मौसम विभाग ने कहा, “इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की बहुत संभावना है।

एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात
इधर, चक्रवात दित्वाह की गंभीर स्थिति के मद्देनजर एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन की पांच टीमें गुजरात के वडोदरा से चेन्नई एयरलिफ्ट की गई हैं, जो कि तमिलनाडु में तैनाती के लिए भेज दी। जानकारी के अनुसार ये टीमें फॉल वाटर रेस्क्यू और सीएसएसआर उपकरणों से पूरी तरह लैस हैं, ताकि राहत और बचाव कार्य फौरन शुरू किया जा सकें।

दित्वाह ने श्रीलंका में मचाया कहर
चक्रवात दित्वाह श्रीलंका में भयानक तबाही के बाद भारत की ओर बढ़ा है। राष्ट्रपति दिसानायके ने आपातकाल लागू किया। अस्पताल, सेना और राहत एजेंसियों को तेजी से काम करने का आदेश। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, अब तक 153 लोगों की मौत, 171 से ज्यादा लापता हैं।हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। वहीं भारत ने 27 टन राहत सामग्री और बचाव दल भेजे हैं। कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की गई है।

Leave a Reply

Next Post

सर्दियों में घुसपैठ की आशंका के बीच बीएसएफ की सतर्कता बढ़ी, हर नापाक हरकत पर पैनी नजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 नवंबर 2025। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में हत्या की खबरों और दिल्ली धमाके के बाद बीएसएफ ने गश्त तेज कर दी है। सीमा को सुरक्षित और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शनिवार को गश्ती अभियान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी