निकाय चुनाव : 300 वार्डों में से 174 कांग्रेस, भाजपा के खाते में आईं 89 वार्ड , सीएम बघेल बोले- बधाई हो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 24 दिसंबर 2021। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनावों में जीत हासिल की है। कांग्रेस ने अभी तक घोषित किए गए 300 वार्डों में से 174 वार्ड जीते हैं। बीजेपी 89 वार्डों में और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 6 वार्ड में विजयी हुई है। वहीं 70 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने निकाय चुनाव परिणामों पर कहा कि बस्तर, सरगुजा, सारंगढ़ से लेकर भिलाई और भीरगांव तक हमें अच्छे परिणाम मिले हैं। साथ ही उन्होंने अपने सभी जीतने वाले उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही अब तक घोषित परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निकाय चुनाव परिणाम उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की सफलता का संकेत देते हैं।

70 वार्डों के लिए मतगणना जारी है

अधिकारी ने बताया कि दुर्ग जिले के प्रमुख भिलाई नगर निगम में आने वाले बाकी 70 वार्डों के नतीजे अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए गए हैं, वहां मतगणना चल रही है। हालांकि70 वार्डों पर रुझानों की मानें तो बाकी सीटों पर भी कांग्रेस ने  भाजपा पर बढ़त हासिल कर रखी है। इन 70 वार्डों में से कांग्रेस 37, भाजपा 24, अन्य 8 और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) 1 में आगे चल रही है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 15 नगरीय निकायों और 15 वार्डों में उपचुनाव के लिए सोमवार को 29 मतगणना केंद्रों पर सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हुई थी। जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 15 शहरी निकायों में हुए चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। 

Leave a Reply

Next Post

अजय कुमार टेनी को ब्लैकमेल करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, सबूत का दावा कर करोड़ों की कर रहे थे मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखीमपुर 24 दिसम्बर 2021 । लखीमपुर हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार टेनी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार पांचो आरोपी गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को लखीमपुर खीरी मामले में उनके खिलाफ […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड