गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे डोंगरगढ़, चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 06 फरवरी 2025। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर अमित शाह ने पूजा अर्चना की। महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंच कर मैंने नमन किया है, यहां देश भर के अनुयायी आये हुए हैं सभी को नमन करता हूं। शाह ने कहा कि 100 रूपये का सिक्का जारी किया गया,108 पदचिन्हों का विमोचन किया गया है। इस दौरान महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जैन आचार्य और मुनि सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।

अमित शाह ने कहा कि सभी लोगों को एक करने का काम जैन मुनियों ने किया है, आचार्य जी का जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित है, महान संत को मैं प्रणाम करने आया हूं, उनके द्वारा लिखी मूकमाटी में अनेक लोगों ने पीएचडी की है। आज मैं आचार्य जी की कही बात दोहराना चाहता हूं, भोजन के थाल में जितने व्यंजन होते हैं वह उतना ही अच्छा होता है, भारत में अलग-अलग धर्म संस्कृति है जो अपने में अलग है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की मैं भी अनुयायी हूं।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में दंतैल हाथी का आतंक: 2 मकानों में की तोड़फोड़, रातभर जागने को मजबूर लोग; पूरे इलाके में दहशत का माहौल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 06 फरवरी 2025। कोरबा वन मंडल कटघोरा में 48 हाथी घूम रहे हैं। जो लंबे समय से विचरण कर रहे हैं। कई हाथी झुंड से बिछड़ कर जंगल से लगे गांव में पहुंच रहे हैं। जिससे ग्रामीण दहशत में हैं  ग्रामीण रात को जगाने को […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव