अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग डाला वोट, इन दिग्गजों ने भी किया मतदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 04 दिसंबर 2022। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान जारी है। चुनाव में 1349 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला दिल्ली के 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे। रविवार यानी आज को वोटिंग के बाद सात दिसंबर को दिल्ली एमसीडी के नतीजे घोषित हो जाएंगे। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं, दिल्ली की जनता से अपील है कि वे मतदान करें। आप ऐसी पार्टी को वोट दें जो काम करती है, कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं शरीफ को वोट दें। अगले पांच साल तक काम करके दिल्ली को चमकाना है।

प्रवेश वर्मा ने किया मतदान
भाजपा सांसद परवेश वर्मा और उनकी पत्नी ने मटियाला गांव के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। भाजपा सांसद ने वोट डालने के बाद मतदान कहा कि आम आदमी पार्टी ने गोवा, उत्तराखंड और यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही थी लेकिन लोग जानते हैं कि उन्हें झूठ बोलने की आदत है। COVID के दौरान, AAP का कोई भी व्यक्ति लोगों के लिए काम करते नहीं देखा गया। लोगों के साथ केवल एमसीडी के कार्यकर्ता ही खड़े थे। एमसीडी चुनाव में हमें 250 में से करीब 210 सीटें मिल रही हैं।

डॉ. हर्षवर्धन ने डाला वोट
भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर में मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग वोट डालेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, मुझे उम्मीद है कि लोग उसी के अनुसार मतदान करेंगे। दिल्ली ने पिछले 15 सालों में भाजपा का काम देखा है।

अलका लांबा ने किया मतदान
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रघुबीर नगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील करती हूं। लोगों को बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए।

कांग्रेस नेता अजय माकन एमसीडी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए राजौरी गार्डन के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे। MCD चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि ये चुनाव गलियों, कूड़े, नालियों और साफ-सफाई का चुनाव है, मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सबसे बेहतरीन हैं। पिछली बार हमे 24 फीसदी वोट मिले थे और हमने 31 सीटें जीती थी। 2019 में भी हमें 22-23 फीसदी वोट मिले थे। 

Leave a Reply

Next Post

करोड़ो के घोटाले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबिकापुर के द्वारा एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश स्कूलों में बिना विद्युतीकरण के करोड़ों का भुगतान का मामला

शेयर करेलोक निर्माण विभाग (विद्युत यांत्रिकी) के द्वारा किया गया था करोड़ों का घोटाला उक्त घोटाले के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध न्यायालय में धारा 156(3) के तहत पेश किया गया था परिवाद संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने का cjm कोर्ट ने दिया आदेश छत्तीसगढ़ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी