भारत का पहला एडवेंचर फेस्टिवल कोलाड फेस्टिवल अगले 8 व 9 जुलाई को होगा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 12 जून 2023। एडवेंचर की दुनिया का अपना एक अलग ही रहस्य और रोमाँच है । यहाँ लोग अपनी सारी दुनिया की गमों को भूलकर सिर्फ ज़िन्दगी को एन्जॉय करने के लिए ही आते हैं । ऐसे में यदि एडवेंचर गेम्स के लिए कोई फेस्टिवल का ही आयोजन होने लगे तो फिर इससे बड़ी रोमांचकारी बात और क्या हो सकती है ? सारी दुनिया आजकल वर्कलोड और गहरे तनाव से गुजर रही है ऐसे में यह आयोजन उन वरकोहलिक्स को दिमागी रिलैक्स लेकर आया है । जो भी इंसान इस एडवेंचर फेस्टिवल का हिस्सा होगा उसे एक नई प्रकार की ऊर्जा का अनुभव होगा ।  इसबार चूंकि यह पहला आयोजन है इसलिए इसको लेकर और भी ज्यादा रहस्य और रोमाँच बना हुआ है । यह एडवेंचर फेस्टिवल कोलाड में आगामी 8 व 9 जुलाई को आयोजित होगा। इस कोलाड एडवेंचर फेस्टिवल में आपको कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, और दिल को छू लेने वाली गतिविधियों की एक पूरी श्रृंखला मिलेगी ।बस आपको इस एक्शन से भरपूर रोमांचकारी अनुभव के लिए तैयार होना है जो आपको नए उत्साह के साथ रोमाँच से भरपूर कर देगा। इस एडवेंचर फेस्टिवल में शाम की ढलान के साथ म्यूजिकल कन्सर्ट का आयोजन होगा जो कि आपको थिरकने के लिए मजबूर कर देगा । अब बस इंतज़ार है कि किस दिन यह फेस्टिवल शुरू हो ।

मोहमद रिजवान,रिवोल्यूशन मिडिया, फ्लाइबोल्ट इवेंट्स और कपिल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड प्रेजेंट्स इस कोलाड एडवेंचर फेस्टिवल के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है । ऑनलाइन टिकट पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध है ।

Leave a Reply

Next Post

शांति कोशिशों को झटका, इस नेता की वजह से कुकी नेताओं ने शांति समिति में शामिल होने से किया इनकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इंफाल 12 जून 2023। मणिपुर में शांति प्रयासों को झटका लगा है। दरअसल केंद्र सरकार ने राज्य में शांति लाने के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता में 51 सदस्यीय शांति समिति का गठन किया था। इस समिति में सीएम एन बीरेन सिंह और विभिन्न जनजातियों के प्रतिनिधियों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस