अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर छात्रा पर टांगी से किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत गंभीर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 26 नवंबर 2025। मरवाही थाना क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम उसाढ़ के डोंगराटोला में मंगलवार देर रात घर में घुसकर एक अज्ञात हमलावर ने छात्रा पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के वक्त छात्रा घर में सो रही थी, छात्री की चीख-पुकार सुन परिजन दौड़े लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराय गया है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय छात्रा अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके परिजन दूसरे कमरे में थे। अचानक बच्ची की चीख सुनकर परिजन दौड़े और कमरे में घुसते ही बच्ची को खून से लथपथ हालत में पड़ा देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालात देखने के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के सिर में 27 टांके लगाने पड़े हैं और उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं, परिजनों की माने तो घटना के बाद जब बच्ची की आवाज सुनकर वो कमरे में पहुंचे तो वहां पर वो खून में लथपथ थी और जो कम्बल वो ओढ़ कर सोई हुई थी उसमें तीन जगह हमले से कटने के भी निशान पड़े हैं। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गांव तथा आसपास के इलाकों में लगातार पूछताछ कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वहीं मरवाही एसडीओपी दीपक मिश्रा का कहना है कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

भारत को उसके घर पर दो बार क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बनी द.अफ्रीका, 25 साल बाद जीती टेस्ट सीरीज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 26 नवंबर 2025। भारत को अपने घर में एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से हरा दिया। प्रोटियाज ने कोलकाता टेस्ट 30 रन से और अब गुवाहाटी टेस्ट […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज