कोरबा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़: जंगल में 28 पशु पेड़ से बंधे मिले, धमकी भी दी; मुख्य आरोपी समेत पांच पकड़े

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 18 मई 2026। जिले में मवेशी तस्कर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। पाली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सजगता ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने जंगल से 28 मवेशी बरामद किए, जिन्हें भूखा-प्यासा पेड़ से बांधकर रखा गया था। टावर मोहल्ला पाली निवासी विजय नेताम को बतरा गांव के ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी। विजय ग्रामीणों के साथ बतरा के भदरापारा पहुंचे, जहां कुछ तस्कर भाग निकले, लेकिन पांच व्यक्ति पकड़े गए। जंगल में 28 मवेशी पेड़ से बंधे मिले, जिन्हें चारा और पानी नहीं मिला था। भूख-प्यास से तड़पते गौवंश की 

हालत देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। विजय नेताम ने तत्काल पाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 28 मवेशी जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 84 हजार रुपये आंकी गई। मुख्य आरोपी रहमद खान व उसके चार साथियों को हिरासत में लेकर पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

ग्रामीणों को धमकी और तनाव
तस्करी का भंडाफोड़ होने के बाद ग्रामीणों को धमकी मिलने की चर्चा है। फरार तस्करों और पकड़े गए आरोपियों के परिजन फोन कर ग्रामीणों को धमका रहे हैं। इससे इस गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने धमकी देने वालों पर आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई और अपील
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में मवेशी तस्करी की घटनाएं पहले भी हुई हैं। ग्रामीणों की सक्रियता से इस बार बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सराहना करते हुए संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल सूचना देने को कहा। पाली पुलिस ने बताया कि मवेशी तस्करी रोकने के लिए जंगल से लगे इलाकों में गश्त बढ़ाई जाएगी। रात में विशेष निगरानी रखी जाएगी और ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई है।

Leave a Reply

Next Post

लुधियाना के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा के बीच मचा हड़कंप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लुधियाना 18 मई 2026। औद्योगिक नगरी से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर के साथ-साथ पुलिस महकमे में तहलका मचा दिया है। लुधियाना के 3 बड़े और नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला