यूरिया बनाने वाले इफको प्लांट में अमोनिया गैस लीक, 2 अफसरों की मौत, 15 कर्मचारियों अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्लांट के पी-1 यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव

2 अफसरों की मौत, 15 कर्मचारी की तबीयत खराब

यूरिया उत्पादन इकाई में पम्प लीकेज के कारण गैस रिसाव की आशंका

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

प्रयागराज 23 दिसंबर 2020। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में फूलपुर इफको (IFFCO) प्लांट में बीती रात बड़ा हादसा हुआ है। अमोनिया गैस के रिसाव से दो अधिकारियों वीपी सिंह और अभयनंदन की मौत हो गई। गैस रिसाव की चपेट में आने से इफको में तैनात 15 कर्मचारियों की तबीयत खराब है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. यूरिया उत्पादन इकाई में पम्प लीकेज के कारण गैस रिसाव की आशंका है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात 11 बजे फूलपुर इफको के पी-1 यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ। वहां मौजूद अधिकारी वीपी सिंह रिसाव को रोकने पहुंचे, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गए. इसके बाद उन्हें बचाने के लिए अधिकारी अभयनंदन पहुंचे, जो भी झुलस गए. इन दोनों अफसरों को मौजूद कर्मचारियों ने बाहर निकाला।

यूरिया प्लांट में हुए हादसे में असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह (बाएं) और डिप्टी मैनेजर अभिनंदन कुमार की मौत हो गई

हालांकि, इस दौरान अमोनिया गैस का रिसाव पूरी यूनिट में हो चुका था और वहां मौजूद 15 कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके थे, जिसमें से कुछ लोग बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट ने स्थिति को नियंत्रण में किया। बताया जा रहा है कि अमोनिया की चपेट में आने से बीमार हुए धर्मवीर सिंह, लालजी, हरिश्चंद्र, अजीत कुशवाहा, अजीत, राकेश कुमार, शिव, काशी, बलवान, अजय यादव, सीएस यादव, आरआर विश्कर्मा, राकेश समेत कई कर्मचारियों को इफको में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैस की चपेट में आए कर्मचारियों को प्रयागराज के अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

वहीं इफको के अधिकारी बीपी सिंह और अभयनंदन की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचे एसपी गंगापार धवल जायसवाल, सीओ रामसागर, एसडीएम युवराज सिंह और इफको के यूनिट हेड मोहम्मद मसूद समेत कई अफसर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि प्रयागराज में फूलपुर स्थित एक प्लांट में गैस रिसाव से हुई दुर्घटना से मन बेहद दुःखी है। स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। सभी घायलों का समुचित इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने अफसरों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Next Post

विवादों में फंसी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', भंसाली और आलिया पर केस दर्ज

शेयर करेहुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर बनाई जा रही फिल्म छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आनेवाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। लेकिन फिल्‍म मेकिंग के दौरान ही विवादों में फंसती नजर आ रही है. फिल्म पर गंगूबाई के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप