विराट कोहली ने माना, मानसिक तौर पर थे परेशान, 1 महीने से नहीं पकड़ा बल्ला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 27 अगस्त 2022। दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली एशिया कप से वापसी कर रहे हैं. कोहली भारत के लिए पिछली तीन सीरीजों में नहीं खेले और अब सीधे एशिया कप में उतरेंगे. वह ब्रेक पर गए थे. इसी के चलते वह वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दौरे पर नहीं गए थे. भारत को एशिया कप-2022 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान का सामना करना है. इसी मैच से कोहली की वापसी होगी और उम्मीद की जाएगी की वह अपनी फॉर्म में लौटें. इससे पहले हालांकि कोहली ने अपने आप को लेकर कुछ खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि वह मानसिक तौर पर किस दौर से गुजर रहे थे.

विराट कोहली के बल्ले से 2019 से शतक नहीं निकला है. हालिया समय में तो उनके बल्ले से अर्धशतक तक निकलना मुश्किल हो रहा है. वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदल नहीं पा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कोहली एशिया कप से अपने रंग में लौटेंगे.

एक महीने से नहीं छुआ बल्ला

इस मैच से पहले कोहली ने एशिया कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया कि उन्होंने पिछले एक महीने से बल्ला तक पकड़ा था. उन्होंने बताया कि वह काफी थकान महसूस कर रहे थे. कोहली ने कहा, “10 साल में पहली बार, मैंने एक महीने तक अपना बल्ला नहीं पकड़ा. मुझे पता चला कि मैं बीते कुछ समय से अपनी इंटेनसिटी को गलत तरह से बनाए रखने की कोशिश कर रहा हूं. मैं अपने आप को मना रहा था कि नहीं मेरे पास वो इंटेनसिटी है, लेकिन आपका शरीर आपको रुकने के लिए कह रहा है. मेरा दिमाग मुझसे कह रहा था कि ब्रेक लो और आराम करो.”

हर चीज की एक सीमा होती है

कोहली ने कहा कि वह मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं लेकिन हर चीज की एक सीमा है. उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसा इंसान माना जाता हूं जो मानसिक तौर पर काफी मजबूत है और मैं हूं. लेकिन हर किसी की एक सीमा होती है और आपको उस सीमा को पहचानने की जरूरत है नहीं तो चीजें बिगड़ जाती हैं. इस समय ने मुझे काफी कुछ सिखाया है. ऐसी चीजें जो सामने नहीं आ रही थीं. मैंने उन्हें कबूल किया है.”

मानसिक तौर पर था परेशान

विराट कोहली ने इस बात को माना कि वह मानसिक तौर पर परेशान थे. कोहली ने कहा, मुझे इस बात को कबूल करने में कोई परेशानी नहीं है कि मैं मानसिक तौर पर परेशानी महसूस कर रहा था. ये बहुत आम बात है, लेकिन हम बोलते हैं नहीं क्योंकि हम झिझकते हैं. हम नहीं चाहते कि हम मानसिक तौर पर कमजोर माने जाएं.

Leave a Reply

Next Post

अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट 2022 का 14वां संस्करण गुजरात के बारडोली में आयोजित किया जाएगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  मुंबई 27 अगस्त 2022। अक्षय कुमार एक उत्साही फिटनेस उत्साही हैं। हर साल, अभिनेता उनके द्वारा प्रायोजित एक कुडो टूर्नामेंट मुफ्त में आयोजित करता है।अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट 2022 जो अपने 14वें साल में है, गुजरात के उका तरसाडिया यूनिवर्सिटी बारडोली में आयोजित किया जाएगा। […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड