बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया, बेथ मूनी 66 रन बनाकर नाबाद रहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 25 मार्च 2022। आईसीसी महिला विश्व कप के 25वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया है। बेथ मूनी की 66 रनों की नाबाद पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के 136 रनों के लक्ष्य को 65 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम लीग स्टेज में अजेय रही और अपने सातों मुकाबले जीतकर तालिका में शीर्ष पर रही।  

वेलिंग्टन में खेले गए इस मैच को बारिश की वजह से देरी से शुरू किया गया और 43 ओवर का रखा गया। इसके बाद बांग्लादेश ने लता मंडल के 33 रनों की पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत बेहद खराब हुई है। चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 70 के स्कोर पर ही अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद बेथ मूनी (66*) और एनाबेल सदरलैंड (26*) ने मिलकर छठे विकेट के लिए 66 रनों की अटूट साझेदारी की और मैच को ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया। 

बांग्लादेश ने बनाए 135 रन
सेमीफाइनल में पहले ही क्वालिफाई कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बांग्लादेश ने भी सधी हुई शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद उसके विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और देखते-देखते उसने 95 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि, लता मोंडल (33) और सलमा खातून (15*) ने मिलकर 36 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर और जेस जोनासन ने सर्वाधिक दो-दो विकेट लिए। 

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022 में विराट कोहली की बैटिंग पोजिशन को लेकर क्या बोले रवि शास्त्री?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 25 मार्च 2022। आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सबसे बड़ा चर्चा का विषय विराट कोहली की बैटिंग पोजिशन का है। कोहली ने आरसीबी के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ कई सीजन में ओपनिंग भी की है। आईपीएल 2021 नें […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव