छत्तीसगढ़ के 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, जीत के जश्न में हुई आतिशबाजी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 जून 2024। छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है। साथ ही एनडीए की सरकार को तीसरी बार बहुमत मिलने पर प्रदेश में भाजपा ने जमकर आतिशबाजी की है। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जश्न मनाया गय। आतिशबाजी की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9 सीटें मिली थी। इस बार यह बढ़कर 10 हो गई है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से यह सम्भव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन हारने के बाद भी बड़े बड़े बयानों से परहेज़ नहीं कर रहा, जबकि एनडीए जीत के बाद भी सौम्य है। इंडी गठबंधन तमाम गलत एजेंडे फैलाने के बावजूद भी भाजपा  से आगे नहीं बढ़ पाया और पूरा का पूरा इंडी गठबंधन सीटों के मामले में भाजपा से पीछे रहा। लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना एतिहासिक है।  

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना, मुंगेली रहा सबसे गर्म

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 जून 2024। छत्तीसगढ़ में मौसम करवट ले रही है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। बीती रात रायपुर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज