इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली

admin
शेयर करे

हजारों युवा पारंपरिक वेशभूषा में हुए शामिल; ढोल-नगाड़ों के साथ थिरकते नजर आए

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर, 09 अगस्त 2026। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को इंदौर में आदिवासी समाज की ओर से विशाल रैली निकाली जा रही है। जुलूस में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए हैं। आदिवासी वेशभूषा में सजे युवा पारंपरिक अंदाज में शामिल होकर अपनी संस्कृति और एकता का संदेश दे रहे हैं। जुलूस सुबह 6 बजे लालबाग परिसर से शुरू हुआ। इसके बाद यह कलेक्टोरेट चौराहा, पलसीकर चौराहा, सोनकर धर्मशाला चौराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, टावर चौराहा होते हुए आगे बढ़ रहा है। फिलहाल जुलूस टावर चौराहे तक पहुंच चुका है। यहां से यह भंवरकुआं चौराहा होते हुए राजीव गांधी चौराहे पर पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा। रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवा पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। हाथों में झंडे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ युवा उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आयोजन के दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और समाज की एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है।

रूट डायवर्सन और ट्रैफिक व्यवस्था

जुलूस के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने तक जरूरत के अनुसार डायवर्सन लागू रहेगा। यातायात के दबाव के आधार पर व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है। जरूरत के अनुसार राजीव गांधी चौराहा, आईटी पार्क चौराहा, चोइथराम चौराहा, महू नाका चौराहा, कलेक्टोरेट चौराहा, मोती तबेला चौराहा, बियाबानी चौराहा, हरसिद्धि चौराहा, कलाकुली मस्जिद और राऊजी बाजार क्षेत्र में यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए एडवाइजरी

रैली के कारण लालबाग, कलेक्टोरेट, टावर और भंवरकुआं क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को उड़ान के निर्धारित समय से पर्याप्त पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट जाने के लिए चोइथराम चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, अन्नपूर्णा चौराहा, महू नाका चौराहा, गंगवाल चौराहा, बड़ा गणपति चौराहा और वायरलेस चौराहा होते हुए एयरपोर्ट की ओर जाया जा सकेगा। पलासिया से विजय नगर, बापट चौराहा, लवकुश चौराहा और सुपर कॉरिडोर चौराहा होते हुए भी एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। केसरबाग ब्रिज निर्माण के कारण इस क्षेत्र में पहले से यातायात का दबाव है। पुलिस ने वाहन चालकों को चोइथराम और चाणक्यपुरी चौराहे से बचते हुए रिंग रोड, फूटी कोठी, अन्नपूर्णा या अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। राऊजी बाजार थाना क्षेत्र में पाइपलाइन निर्माण कार्य के चलते भी यातायात प्रभावित रहेगा। वाहन चालकों से इस क्षेत्र में जाने से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

‘महिलाएं अब अपने हक-अधिकार के लिए आवाज उठा रही हैं’

रैली में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता शामिल दीक्षा ने कहा कि एक समय था, जब महिलाएं घर तक सीमित रहती थीं और चूल्हा-चौका ही उनकी जिम्मेदारी माना जाता था। आज महिलाएं अपने हक-अधिकार के लिए सड़कों पर उतरकर आवाज उठा रही हैं और अपने अधिकारों के लिए सरकार के सामने मजबूती से अपनी बात रख रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें उनका हक नहीं मिलेगा, तो उसे हासिल करना भी आता है। अपने अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

अरुण बड़ोले बोले- आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के सम्मान का दिन है

इंदौर में जंतर-मंतर के समर्थन में आंदोलन खड़ा करने वाले अरुण बड़ोले बोले- विश्व आदिवासी दिवस भारत समेत दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। यह दिवस आदिवासी समुदायों के हक-अधिकार, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ उनकी रीति-रिवाज और परंपराओं को सम्मान देने का अवसर है। इस दिन आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही, आदिवासी समुदाय जल, जंगल और जमीन के संरक्षण सहित अपने अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूकता और संघर्ष का संदेश देते हैं।

Leave a Reply

Next Post

हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक : किरण देव

शेयर करेभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : 11 से 15 अगस्त तक प्रदेश के कोने-कोने में शान से लहराएगा तिरंगा, छत्तीसगढ़ के हर नागरिक की होगी इस अभियान में भागीदारी स्वाधीनता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन कर युवा सम्भालेंगे ‘तिरंगा यात्रा’ की कमान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 10 अगस्त 2026। […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप