एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ, 13 नवंबर 2026। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है। पार्टी ने छूटे हुए मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने के लिए अभियान तेज करने की तैयारी की है।

इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संगठन की बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दोपहर शामिल हुए। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सहित प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। 

करीब 700 से अधिक पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया है। इनमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला और विधानसभा मतदाता प्रमुख तथा आईटी संयोजक शामिल हैं। बैठक में SIR के दौरान छूटे मतदाताओं तक पहुंचने और उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाता सूची में नाम कटने को लेकर चिंता जताए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भरोसा दिया था कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही थी। अब संगठन की इस बैठक में अभियान की रूपरेखा और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 

Leave a Reply

Next Post

26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज

शेयर करे26 राज्यों के तैराक ले रहे हिस्सा, सीएम ने किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 13 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। चैंपियनशिप का आयोजन भोपाल के तुलसी नगर स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में किया जा रहा है। […]

You May Like

26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज....|....एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन....|....चंद्रशेखर-ओवैसी की जोड़ी से सपा के सियासी गणित में सेंध....|....मधुरिमा तुली के भाई दूज सेलिब्रेशन में दिखी रिश्तों की मिठास....|....ग्रीस में अनिरुद्ध-काव्या की शादी की खुशियों में शामिल हुईं उर्वशी रौतेला....|....लगातार स्ट्रेस लेने से दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है....|....अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान सेठी ने दिखाया सपनों का आशियाना....|....75 प्रतिशत शो घटने से परेशान है AICWA....|....मुक्केबाज लैरेनलाकपाम मीतेई ने फाइनल में बनाई जगह....|....अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला