भारत का पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड से, अश्विन पर रहेंगी नजरें; तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 सितम्बर 2023। भारतीय टीम पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्वकप के लिए अपना पहला अभ्यास मैच शनिवार को मौजूदा विजेता इंग्लैंड के खिलाफ यहां बरसापारा स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच में भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर नजरें होंगी जिन्हें चोटिल अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम चार्टर फ्लाइट से बृहस्पतिवार को राजकोट से गुवाहाटी पहुंची थी। शुक्रवार को वैकल्पिक अभ्यास मैच में सिर्फ चार भारतीय खिलाड़ियों शुभमन गिल, ईशान किशन, आर अश्विन और शार्दुल ठाकुर ने हिस्सा लिया।

दोनों टीमों के लिए यह अभ्यास मैच काफी उपयोगी है। भारतीय टीम इस विश्वकप की मेजबान है और खिताब जीतने की सबसे ज्यादा दावेदार है। वहीं, इंग्लैंड अपने खिताब की रक्षा करना चाहेगा। भारत के लिए यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह अपने उन लगभग अंतिम एकादश के खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगा जिन्हें आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ अंतिम एकादश के क्रिकेटरों गिल, कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह को पहले मौका देना चाहेंगे।

इस मैच के जरिये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजों कप्तान जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स के सामने परीक्षा भी होगी। कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की भी परीक्षा होगी। उम्मीद की जा रही है कि सभी गेंदबाजों को कुछ ओवर डालने का मौका दिया जाएगा।

वहीं, इंग्लैंड की टीम में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लौट आए हैं। उन्होंने इस विश्वकप के लिए अपना संन्यास तोड़कर टीम में वापसी की है और वह इस अभ्यास मैच में जरूर खेलना चाहेंगे। टीम के कप्तान जोश बटलर हैं। टीम में विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और मोइन अली व सैम कुर्रन जैसे अच्छे ऑलराउंडर भी शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

गांव में घुसा दंतैल हाथी: चिंघाड़ सुनकर दहशत में आए लोग, पटाखे और रोशनी कर जंगल की ओर खदेड़ा गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 30 सितम्बर 2023। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के कोरबी सर्किल में रात लगभग 1 बजे लोनर चेतक दंतैल हाथी घुस आया। स्थानीय ग्राम कोरबी के कोरबीपारा में उसकी चिंघाड़ सुनकर लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने रातभर दहशत […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ