12 निर्दोष ग्रामीणों की हत्या के समर्थन में बंद रहा बस्तर, सर्व आदिवासी समाज ने किया था बंद का एलान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 28 मई 2024। बीजापुर जिले के ग्राम पीडिया में 10 मई को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को सर्व आदिवासी समाज के द्वारा फर्जी बताने के साथ ही उस मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही बस्तर बंद का आव्हान किया गया। जिसपर मंगलवार को दुकानदारों से लेकर व्यापारियों ने अपना समर्थन देने के साथ ही अपनी दुकानों को बंद रखा इस दौरान किसी भी प्रकार से कोई भी अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के ग्राम पीडिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच मे मुठभेड़ हुई थी जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन मारागुमेड तेंदूपत्ता खरीदी फंड में ग्रामीण तेंदूपत्ता खरीदने तो कुछ बेचने के लिए गए हुए थे। अचानक से पुलिस टीम को आता देख ग्रामीण डर के चलते भाग खड़े हुए, पुलिस की टीम ने चारों ओर से ग्रामीणों को घेर लिया, कुछ ग्रामीण पेड़ में चढ़ गए तो कुछ लोग झाड़ियों के पीछे छुप गए। 

कहा जा रहा है कि ग्रामीणों के खुद साधारण ग्रामीण बताने के बाद भी पुलिस टीम ने ग्रामीणों को गोली मारी, जिसके बाद इसी मामले की जांच को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को नगर बंद कराया। वहीं इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी से लेकर अन्य कुछ पार्टियों ने भी अपना समर्थन दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

अपारशक्ति खुराना ने अपने अगले सिंगल 'ज़रूर' की घोषणा की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 29 मई 2024। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अपारशक्ति खुराना ने हाल ही में सिंगर-कंपोजर सैवी काहलों के साथ अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जो अपने ‘अपा फेर मिलांगे’ गाने के लिए पॉपुलर हैं। दोनों के वीडियो ने सहयोग की अटकलों को हवा दे […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च