‘लाल आतंक’ पर फिर चोट: बीजापुर में टिफिन बम के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 18 अप्रैल 2025। आवापल्ली इलाके में बायगुड़ा के जंगल से जवानों ने तीन नक्सलियों को धर दबोचा है। उनके कब्जे से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आवापल्ली थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर मुरदण्डा व बायगुड़ा की ओर निकली हुई थी। जवानों की टीम ने अभियान के दौरान बायगुड़ा के जंगल से मिलिशिया सदस्य जोगा मड़कम पिता देवा मड़कम उम्र 40 निवासी बायगुड़ा, मिलिशिया सदस्य महेश बारसे पिता भीमा बारसे उम्र 28 निवासी कोमटगुड़ा व मिलिशिया सदस्य हेमला हड़मा पिता देवा हेमला उम्र 28 निवासी बायगुड़ा को पकड़ा गया।

पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, वायरलेस सेट मय चार्जर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर और नक्सल पाम्पलेट आदि बरामद किया गया। नक्सलियों के खिलाफ आवापल्ली थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक में शामिल हुए त्रिलोक श्रीवास

शेयर करेराष्ट्रीय नेताओं से किया भेंट हुई राजनीतिक चर्चा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 18 अप्रैल 2025। बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पि. व., प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित ई डिं के विरुद्ध घेराव कार्यक्रम […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान