छत्तीसगढ़ में 20 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनाव: 23 दिसंबर को होगी मतगणना, 27 से नामांकन; आचार संहिता लागू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ में 20 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनाव होंगे। इसके लिए एक हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार 4 नगर निगम सहित 15 शहरों में नई सरकार को चुना जाना है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को इसकी घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि 4 निगम, 5 नगर पालिका 4 नगर पंचायत के अलावा 17 वार्डों मे उपचुनाव होंगे। चुनाव में नोटा का प्रावधान लागू रहेगा उपचुनाव के लिए 37 केंद्र बनाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर 27 नवंबर को निर्वाचन जारी करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी चुनाव बैलट पेपर से होगा।

प्रदेश के 15 शहरों में आम चुनाव कराया जाएगा। इनमें नगर पालिका निगम बिरगांव, भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा का चुनाव मुख्य हैं। उसके अलावा नगर पालिका सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल और खैरागढ़ में नई शहरी सरकार चुना जाना है। प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम नगर पंचायतों में भी आम चुनाव होगा।

छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में स्थानीय निकायों के लिए 2019 में ही आम चुनाव कराए गए थे। कुछ निकायों का कार्यकाल पूरा नहीं होने की वजह से उनका चुनाव नहीं हो पाया था। वहीं कुछ नए निकायों में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

नामांकन फार्म27 नवंबर से 3 दिसंबर तक
नाम वापसी6 दिसंबर
मतदान20 दिसंबर
मतगणना23 दिसंबर

इन शहरों में पार्षदों का उपचुनाव

इन्हीं तारीखों पर कुछ शहरों में वार्डों का उपचुनाव कराया जाना है। यह सीटें पार्षदों के निधन आदि से खाली हुई हैं। उपचुनाव वाले शहरों में बिलासपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव नगर निगम भी शामिल हैं। उसके अलावा गोबरा नवापारा, थान-खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव और बड़े बचेली नगर पालिका में उपचुनाव होना है। नगर पंचायत बसना, कुरूद, मगरलोड, उतई, देवकर और केशकाल के वार्डों में भी उपचुनाव सम्पन्न कराए जाने हैं।

कोरोना पॉजिटिव भी लड़ पाएंगे चुनाव

चुनाव वाले 10 जिलों के अधिकारियों के साथ निर्वाचन आयुक्त ने मंगलवार को बैठक की। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल से जुड़ी बातों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है, तय हुआ है कि कोई चुनाव लड़ने या मतदान से वंचित न हो इसके लिए कोरोना पॉजिटिव को भी चुनाव लड़ने का अवसर दिया जा रहा है। उसे पीपीई किट पहनकर कलक्ट्रेट जाना होगा। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति कोरोना पाजीटिव है तो उसे सबसे आखिर में पीपीई किट पहनकर मतदान करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार पॉजिटिव है तो उसकी सूचना कलेक्ट्रेट में देनी होगी। सुरक्षा की वजह से सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना होगा।

Leave a Reply

Next Post

किसान को पीट-पीट कर मार डाला:घर से एक किमी दूर मिली शव, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर 24 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक अधेड़ किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह नग्न हालत में घर से करीब एक किमी दूर मेन रोड पर पड़ा मिला। सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय